19वां रोजगार मेला: पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

देश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए आज का दिन बेहद खास है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19वें रोजगार मेले के जरिए 51 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा. इसके लिए पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू कर दिया है. इस दौरान उन्होंने कुछ दिन पहले अपनी 5 दिनों की यात्रा का भी जिक्र किया है.यह आयोजन केवल नौकरी बांटने के लिए नहीं हो रहा है बल्कि युवाओं के लिए बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है.

खास बात ये है कि इस प्रोग्राम का आयोजन देश के अगल-अगल जगहों पर किया जा रहा है. इसके पहले सरकार ने दावा किया है कि रोजगार मेले के जरिए भर्ती प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और मिशन मोड में बदला गया है. यही वजह है कि रोजगार मेलों में करीब 12 लाख नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं.

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज आप सभी देश की विकास यात्रा में अहम भागीदार बन रहे हैं. कई क्षेत्रों में आप सभी नई जिम्मेदारियां संभालने जा रहे हैं. आने वाले समय में विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में आप सभी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं. यहां तक पहुंचने के लिए आप सभी ने लंबी तैयारी और कड़ा परिश्रम जरूर किया होगा.

युवा की ताकत पर करता हूं चर्चा
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि  मैं दुनिया में जहां भी जाता हूं तो भारत की युवा ताकत की चर्चा करता हूं. मैं एक नए संकल्प की बात करता हूं. 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के तहत देश अलग-अलग सेक्टर में निवेश कर रहा है. इससे युवाओं के रोजगार के लिए लाखों अवसर बन रहे हैं. भविष्य में भारत की 10 बड़ी सेमीकंडक्टर यूनिट दुनिया में अपना परचम लहराएगी. इसमें बड़ी संख्या में भारत के नौजवानों की भागीदारी होगी.

युवाओं के सपने हो रहे हैं पूरे
स्वाभाविक है कि इससे युवाओं को  रोजगार के बड़े एवसर मिलेंगे. भारत आज शिप बिल्डिंग से लेकर शिप रिपेयरिंग और ओवरहॉलिंग का इको सिस्टम को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभा रहा है. भारत आज एक बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरर है. ऐसे कई अभियानों पर भारत का पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर मिलकर बहुत बड़ा निवेश कर रहा है. ये निवेश देश के युवाओं को देश के भीतर ही नौकरी मिल रही है और वह अपना सपना पूरा कर रहे हैं.

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस है प्राथमिकता
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि एक सरकारी कर्मचारी होने के नाते आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस देश की कितनी बड़ी प्राथमिकता है. भारत का ग्रोथ स्टोरी में इंफ्रास्ट्रक्टर की बहुत बड़ी भूमिका होती है. जब दूर-दराज के इलाके विकास की रफ्तार से जुड़ते हैं तभी विकास का लाभ लोगों को मिलता है. पिछले 12 सालों में हर लेवल पर काम हुआ है. आज गांवों में भी बदलाव तेजी से दिख रहा है. कनेक्टिविटी बढ़ने से किसानों, छोटे व्यापारियों और विद्यार्थियों के लिए नए रास्ते खुले हैं. करोड़ों नए परिवारों को पक्का मकान मिला है. मेरा स्वच्छता का अभियान मैं कभी लोगों को भूलने नहीं देता हूं.

हजारों अवसर कर रहे हैं इंतजार
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत के युवा के पास जिस तरह के मौके हैं, ऐसे मौके पहले उन्हें कभी नहीं मिले हैं. आज सब कुछ बहुत स्पीड से हो रहा है. आज विभिन्न क्षेत्रों में हजारों अवसर हमारा इंतजार कर रहे हैं. हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा युवा नए अवसरों का लाभ उठा सकें. देश के युवाओं को अपनी स्किल और प्रतिभा दिखाने का मौका मिले. भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको सिस्टम है. खास बात ये है कि ये बदलाव सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है बल्कि छोटे-छोटे गांवों तक पहुंच गए हैं. इस बदलाव में हमारी नारी शक्ति की भूमिका भी लगातार बढ़ रही है. आज बड़ी संख्या में विमेन लेड स्टार्ट अप शुरू हो रहे हैं. आज गांवों और छोटे शहरों में महिलाएं पहले से ज्यादा अपने दम पर अपना स्टार्ट अप शुरू कर रही हैं.

सरकारी नौकरी आसान बनाती है जीवन
पीएम मोदी ने आगे कहा कि सरकारी नौकरी लोगों के जीवन को आसान बनाने का माध्यम है. आप जिस भी विभाग में काम करेंगे वहां आपके व्यवहार, संवेदनशीलता और काम करने के तरीके का बहुत महत्व होगा. ये जिम्मेदारी आपकी है कि आप अपने काम से, अपने आचरण से, अपनी वाणी से, अपने व्यवहार से भरोसे को और मजबूती देंगे.

इन सेक्टर में भी बढ़ रही है नौकरी
सरकार लगातार इस बात पर फोकस कर रही है कि सिर्फ सरकारी नौकरियां ही नहीं, बल्कि स्किल, स्टार्टअप और डिजिटल सेक्टर में भी युवाओं के लिए नए मौके पैदा किए जा रहे हैं. जनवरी में  आयोजित हुए 18वें रोजगार मेले के दौरान पीएम ने इस बात पर जोर दिया था कि रोजगार मेला सरकारी भर्तियों को मिशन मोड में लाने के लिए शुरू किया गया था और पिछले कुछ वर्षों में यह एक संस्था बन गया है. उन्होंने आगे कहा था कि आज भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है.

admin

Related Posts

यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी, 28 मई तक कर सकेंगे चेक

यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 की आंसर-की एग्जाम के अगले दिन ही जारी हो गई है। जिन भी उम्मीदवारों ने 21 मई को लेखपाल की दोनों शिफ्टों में एग्जाम दिया…

3. Google की नई पहल: AI टूल्स से पढ़ाई आसान बनाने के लिए टीचर्स को मिलेगा खास ट्रेनिंग प्रोग्राम

एआई केवल नौकरी से निकालने का कारण नहीं बन रहा है बल्कि आपको किस तरह अपने काम या फील्ड में आगे बढ़ना है यह भी सिखा रहा है. इसके लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 1 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 1 views
सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया

विनेश फोगाट विवाद में नया मोड़, महासंघ के चयन मानकों और फैसलों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 1 views
विनेश फोगाट विवाद में नया मोड़, महासंघ के चयन मानकों और फैसलों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी

टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ