कश्मीरी ब्यूटी सीक्रेट्स: केसर और कहवा से पाएं नेचुरल ग्लोइंग स्किन

 कश्मीर अपनी सुंदर वादियों और खूबसूरत नजारों के साथ-साथ वहां के लोगों की खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है. खासकर कश्मीरी महिलाओं की हेल्दी और ग्लोइंग स्किन हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है. वैसे तो इसके पीछे वहां का सुहाना मौसम, साफ पानी और खान-पान बड़ी वजह माने जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कश्मीरी महिलाएं अपनी स्किन को बेदाग और खूबसूरत बनाए रखने के लिए कुछ खास घरेलू और पारंपरिक तरीकों का भी अपनाते हैं? आज हम आपको कुछ पांरपरिक कश्‍मीरी स्किन केयर टिप्‍स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप भी अपनी स्किन पर नेचुरल ग्लो ला सकते हैं.

केसर से चेहरे पर आता है निखार
कश्मीरी केसर को स्किन के लिए काफी हेल्दी माना जाता है. पहले कश्मीरी महिलाएं केसर को दूध या गुलाब जल में भिगोकर चेहरे पर लगाती थीं. माना जाता है कि इससे चेहरे की चमक बढ़ती है और स्किन फ्रेश नजर आती है. आज के समय में भी केसर का इस्तेमाल फेस मास्क, सीरम, फेस ऑयल और आयुर्वेदिक स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में खूब किया जाता है, क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं.

कहवा को माना जाता है ब्यूटी ड्रिंक
वहीं कश्मीरी कहवा एक खुशबूदार चाय होती है, जिसे केसर, ग्रीन टी, बादाम, दालचीनी और इलायची से बनाया जाता है. यह शरीर को गर्माहट देने, डाइजेशन को बेहतर रखने और शरीर को तरोताजा महसूस कराने में मदद करती है. आजकल कई लोग इसे ब्यूटी ड्रिंक भी कहते हैं, क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकते हैं.

बादाम तेल से स्किन होती है सॉफ्ट
बादाम का तेल लंबे समय से कश्मीरी ब्यूटी रूटीन का हिस्सा रहा है. पहले कश्मीरी महिलाएं सर्दियों में चेहरे पर बादाम तेल से मसाज करती थीं, ताकि चेहरे में नमी बनी रहे और स्किन सॉफ्ट दिखे. आजकल कोल्ड-प्रेस्ड बादाम तेल काफी पसंद किया जा रहा है. लोग इसका इस्तेमाल फेस मसाज, आंखों के नीचे की ड्रायनेस कम करने और बालों को पोषण देने के लिए करते हैं.

अखरोट स्क्रब से हटती है डेड स्किन सेल्स
वहीं कश्मीर अखरोट के लिए भी काफी मशहूर है. यहां अखरोट के छिलकों का इस्तेमाल पुराने समय से स्क्रब बनाने में किया जाता रहा है. यह स्क्रब चेहरे से डेड स्किन हटाने और स्किन को साफ व स्मूद बनाने में मदद करता है. खास बात यह है कि इसमें किसी तरह के हार्श केमिकल की जरूरत नहीं पड़ती. अब कई स्किनकेयर ब्रांड भी अखरोट वाले स्क्रब और फेस क्लेंजर बना रहे हैं.

admin

Related Posts

Xiaomi 17T भारत में लॉन्च: 4 जून को आएगा फ्लैगशिप कैमरा फोन

शाओमी भारत में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप सीरीज का स्मार्टफोन लेकर आ रहा है. भारत में इस हैंडसेट की लॉन्चिंग 4 जून को होगी. इसका नाम शाओमी 17टी होगा. उससे पहले…

Realme 16T लॉन्च: 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ नया मिड-रेंज फोन

रियलमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Realme 16T है. इसमें 8000mAh की बैटरी, 144Hz का रिफ्रेश रेट्स और AI फीचर्स को शामिल किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 1 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 1 views
सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया

विनेश फोगाट विवाद में नया मोड़, महासंघ के चयन मानकों और फैसलों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 1 views
विनेश फोगाट विवाद में नया मोड़, महासंघ के चयन मानकों और फैसलों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी

टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ