गर्मी से राहत नहीं, दिल्ली में लू और धूल भरी हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली

 मई में गर्मी कहर बरपा रही है। शुक्रवार को लू नहीं चली, लेकिन तापमान काफी गर्म महसूस हुआ। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ सब डिविजन में लू रहने की बात कही। गर्म हवाओं के थपेड़े सहन से परे रहे। 28 मई तक लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान 44 से 46 डिग्री तक रह सकता है।

शुक्रवार को भी रात के समय भी लू के हालात रहे। न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा।

थार और पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाएं
तेजी से बढ़ रही इस गर्मी की वजह राजस्थान के थार और पाकिस्तान से आ रही गर्म शुष्क हवाएं है। यह हवाएं रात में भी दिल्ली को ठंडा होने से रोक रही हैं। अहम यह है कि पहाड़ों में जा कर भी आप गर्मी से राहत नहीं पा सकते। इस समय कई पहाड़ी इलाकों में भी लू का अलर्ट है।

लू का ऑरेंज अलर्ट
पूर्वानुमान के अनुसार 28 मई तक लू का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया हैं। इस दौरान तापमान 44 से 46 डिग्री तक जा सकता है। 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

दो दिनों तक बारिश की संभावना
वहीं स्काईमेट के अनुसार आज बादलों के साथ बहुत हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। इसके साथ ही पंजाब और उत्तर राजस्थान के ऊपर निचले स्तर पर एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। यह सिस्टम उत्तर प्रदेश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में बने दूसरे परिसंचरण से एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ के जरिए जुड़ा हुआ है, जो फिलहाल दिल्ली के उत्तर से गुजर रही है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह ट्रफ अगले दो दिनों में थोड़ा दक्षिण की ओर खिसककर दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। इसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर में शनिवार और रविवार बादल बनने की संभावना है। खासकर रविवार 23 मई को तेज धूलभरी हवाएं और झोंके चलने की संभावना अधिक रहेगी। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

admin

Related Posts

दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट का आदेश, पहचान परेड न होने पर जांच पर सवाल

नई दिल्ली  दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट में स्थित एक विशेष अदालत ने 2007 के जामिया नगर दंगा मामले में 12 आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया है। अदालत ने आरोपों…

दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने गर्मी का तोड़ा दम

  नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश हो रही है. नई दिल्ली में भी जोरदार बारिश देखने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 0 views
सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया

विनेश फोगाट विवाद में नया मोड़, महासंघ के चयन मानकों और फैसलों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 0 views
विनेश फोगाट विवाद में नया मोड़, महासंघ के चयन मानकों और फैसलों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी

टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ

हैदराबाद ने RCB को हराकर बढ़ाई प्लेऑफ की टेंशन, लेकिन बेंगलुरु रही टॉप पर; SRH स्टार ने बनाया नया IPL रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
हैदराबाद ने RCB को हराकर बढ़ाई प्लेऑफ की टेंशन, लेकिन बेंगलुरु रही टॉप पर; SRH स्टार ने बनाया नया IPL रिकॉर्ड