नौतपा 2026: 25 मई से 2 जून तक चलेगा भीषण गर्मी का दौर, शास्त्रों में बताए गए दान के उपाय

इस बार नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी और समापन 2 जून को होगा. नौतपा के इन 9 दिनों में सूर्य देव अपने प्रचंड रूप में होते हैं, जिससे पृथ्वी पर अत्यधिक गर्मी बढ़ जाती है. शास्त्रों और लोक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान भीषण गर्मी से जूझ रहे इंसानों और बेजुबान पशु-पक्षियों को शीतलता प्रदान करने वाली चीजों का दान करना महा-पुण्य फलदायी माना गया है. इससे कुंडली में सूर्य और चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है. नौतपा के दौरान आपको मुख्य रूप से इन चीजों का दान जरूर करना चाहिए.

1. जल और शीतल पेय
पानी का घड़ा या सुराही- किसी मंदिर, प्याऊ या जरूरतमंद को मिट्टी का नया घड़ा (मटका) या सुराही पानी भरकर दान करें.
रास्ते में प्याऊ लगवाना- राहगीरों के लिए मीठे शरबत, शिकंजी या सादे पानी की व्यवस्था करना इस मौसम का सबसे बड़ा पुण्य है.

2. अनाज और खाने-पीने की चीजें
सत्तू- जौ या चने का सत्तू पेट को ठंडक देता है. नौतपा में सत्तू का दान बेहद शुभ माना जाता है.
मौसमी फल- गर्मी से राहत देने वाले फल जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी और आम का दान करें.
दही या छाछ- राहगीरों या ब्राह्मणों को ठंडी छाछ (मट्ठा) या दही का दान करने से कुंडली में चंद्र दोष दूर होता है.

3. गर्मी से राहत देने वाली वस्तुएं
पंखे का दान- हाथ से झलने वाला बांस का पंखा (बिजना) या क्षमता अनुसार बिजली का पंखा किसी जरूरतमंद या धार्मिक स्थल पर दान करें.
छाता – तेज धूप से बचने के लिए राहगीरों, बुजुर्गों या श्रमिकों को छाते का दान करना बहुत लाभकारी माना जाता है.
चप्पल या जूते- इस जलती हुई धूप में किसी जरूरतमंद को चप्पल, जूते या मोज़े दान करने से राहु-केतु के दोष शांत होते हैं और पैर की सुरक्षा होती है.

4. बेजुबान जीवों के लिए दान (जीव सेवा)
पक्षियों के लिए सकोरे- अपने घर की छत, बालकनी या आंगन में मिट्टी के बर्तनों (सकोरों) में पानी और दाना रखें.
पशुओं के लिए नाद- लावारिस गायों और अन्य जानवरों के लिए सड़कों के किनारे पानी पीने की नाद (हौदी) की व्यवस्था करें या उसमें पानी भरें.

admin

Related Posts

27 मई से बन रहा व्यातिपात योग, ज्योतिष में बताया गया संवेदनशील काल

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनके संयोग का मानवीय जीवन पर गहरा असर पड़ता है. मई के महीने में एक ऐसा ही महत्वपूर्ण और संवेदनशील ज्योतिषीय संयोग बनने…

घर के मुख्य द्वार की चरमराहट भी हो सकती है वास्तु दोष, जानें कारण और उपाय

वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार (Main Door) को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है.  यह केवल हमारे घर में आने-जाने का रास्ता नहीं है, बल्कि सुख, समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ

हैदराबाद ने RCB को हराकर बढ़ाई प्लेऑफ की टेंशन, लेकिन बेंगलुरु रही टॉप पर; SRH स्टार ने बनाया नया IPL रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
हैदराबाद ने RCB को हराकर बढ़ाई प्लेऑफ की टेंशन, लेकिन बेंगलुरु रही टॉप पर; SRH स्टार ने बनाया नया IPL रिकॉर्ड

CSK की टीम में अगले साल दिखेंगे नए चेहरे? इन 5 खिलाड़ियों पर लटक रही तलवार

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 1 views
CSK की टीम में अगले साल दिखेंगे नए चेहरे? इन 5 खिलाड़ियों पर लटक रही तलवार

WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं