मैच फिक्सिंग और प्रशासनिक विवादों में घिरा क्रिकेट कनाडा, ICC ने उठाया सख्त कदम

नई दिल्ली

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने क्रिकेट कनाडा की फंडिंग छह महीने के लिए सस्पेंड कर दी है. ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक यह फैसला बोर्ड के भीतर गवर्नेंस, प्रशासनिक गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों के बाद लिया गया है. आईसीसी का यह कदम क्रिकेट कनाडा के लिए भारी आर्थिक संकट पैदा कर सकता है.

वित्तीय रिकॉर्ड्स के अनुसार 2024 में क्रिकेट कनाडा की कुल कमाई का लगभग 63 प्रतिशत हिस्सा आईसीसी की फंडिंग से आया था. बोर्ड की कुल आय करीब 5.7 मिलियन कनाडाई डॉलर थी, जिसमें से लगभग 3.6 मिलियन डॉलर आईसीसी ने दिए थे. ऐसे में फंडिंग रुकना क्रिकेट कनाडा के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है.

लगातार विवादों में कनाडा क्रिकेट
हाल के समय में क्रिकेट कनाडा लगातार विवादों में रहा है. कनाडा के खोजी प्रोग्राम 'फिफ्थ एस्टेट' की रिपोर्ट में बोर्ड पर गवर्नेंस नियम तोड़ने, वित्तीय अनियमितता और प्रशासनिक गड़बड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे. आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट (ACU) हालिया T20 वर्ल्ड कप में कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच की भी जांच कर रही है. इस मामले ने क्रिकेट कनाडा की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.

दहशत में खिलाड़ी
कनाडा के पूर्व कोच खुर्रम चौहन के कथित लीक ऑडियो ने भी बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था. ऑडियो में दावा किया गया कि बोर्ड के कुछ पूर्व अधिकारियों ने टीम चयन में दखल दिया और कुछ खिलाड़ियों को खिलाने के लिए दबाव बनाया. रिपोर्ट्स में मैच फिक्सिंग से जुड़े आरोपों का भी जिक्र किया गया.

आईसीसी के फैसले से ठीक पहले क्रिकेट कनाडा ने वार्षिक आम बैठक में कई बड़े सुधारों की घोषणा की थी. बोर्ड ने गवर्नेंस ट्रांसफॉर्मेशन इनिशिएटिव के तहत 9 सदस्यीय नए निदेशक मंडल का भी चुनाव किया.

फिलहाल आईसीसी ने सिर्फ छह महीने के लिए फंडिंग रोकी है, लेकिन आने वाले समय में जांच और सुधारों के आधार पर और कड़े फैसले लिए जा सकते हैं. अब पूरी क्रिकेट दुनिया की नजर आईसीसी और क्रिकेट कनाडा के अगले कदम पर टिकी हुई है.

admin

Related Posts

PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

धर्मशाला पंजाब किंग्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 का 61वां मैच आज यानी रविवार, 17 मई को खेला जाना है। पंजाब वर्सेस बेंगलुरु मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट…

शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-60 में शनिवार (16 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना गुजरात टाइटन्स (GT) से हुआ. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 0 views
PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

IPL में KKR की विस्फोटक बल्लेबाजी, फिन एलेन-रघुवंशी-ग्रीन ने जड़ी तूफानी अर्धशतक

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
IPL में KKR की विस्फोटक बल्लेबाजी, फिन एलेन-रघुवंशी-ग्रीन ने जड़ी तूफानी अर्धशतक

राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स: पिच, प्लेइंग XI और मैच प्रिडिक्शन

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स: पिच, प्लेइंग XI और मैच प्रिडिक्शन

सात्विक-चिराग की शानदार जीत, थाईलैंड ओपन के खिताबी मुकाबले में एंट्री

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 0 views
सात्विक-चिराग की शानदार जीत, थाईलैंड ओपन के खिताबी मुकाबले में एंट्री