रणवीर सिंह का बड़ा प्रोजेक्ट: भगवान शिव बनेंगे स्क्रीन पर

धुरंधर से धमाका करने के बाद सुपरस्टार रणवीर सिंह आगे भी धुआंधार फिल्मों की तैयारी कर रहे हैं. अपनी अगली फिल्म, जॉम्बी-थ्रिलर प्रलय पर काम कर रहे रणवीर ने अब एक ऐसे प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू कर दी है, जो सही स्केल और ट्रीटमेंट के साथ बना तो बड़ा पर्दा छोटा पड़ जाएगा! इस प्रोजेक्ट में रणवीर भगवान शिव के रोल में नजर आ सकते हैं.

मेलुहा के शिव बनेंगे रणवीर!
दोनों धुरंधर फिल्मों की धुआंधार कामयाबी के बाद अब रणवीर आजकल आगे की प्लानिंग में जुटे हैं और अपने नए बॉक्स ऑफिस कद को सूट करने वाले किरदार तलाश रहे हैं. अब रणवीर ने अमीश त्रिपाठी के बेहद पॉपुलर उपन्यास 'मेलुहा के मृत्युंजय' (The Immortals of Meluha) को बड़ी स्क्रीन पर लाने का मूड बना लिया है.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट बताती है कि अमीश त्रिपाठी के इस चर्चित नॉवेल के राइट्स रणवीर ने खरीद लिए हैं. इस डील के लिए रणवीर ने 40 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जो अपने आप में बॉलीवुड फिल्म के लिए किसी नॉवेल के राइट्स पर खर्च हुआ सबसे बड़ा अमाउंट है.

रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया कि मेलुहा के मृत्युंजय पर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली फिल्म बनाने वाले थे, लेकिन उनका प्रोजेक्ट सेट नहीं हो पाया. कई बार खुद को शिव भक्त बता चुके रणवीर को अमीश के उपन्यास में दर्ज संसार में बहुत इंटरेस्ट था और इस संसार में भगवान शिव का किरदार निभाना उनका सपना था.

'जैसे ही मेलुहा के मृत्युंजय पर संजय लीला भंसाली के राइट्स एक्सपायर हुए, रणवीर ने तुरंत हाथ आगे बढ़ा दिया और अपने बैनर- मां कसम फिल्म्स, के लिए ये राइट्स खरीद लिए', सूत्र ने बताया.

पांच साल पहले रणवीर, भगवान शिव का किरदार निभाने का सपना लिए भंसाली की तरफ देख रहे थे. लेकिन अब चूंकि राइट्स उनके ही पास हैं, तो वो मेलुहा के शिव को बड़े पर्दे पर लाने के लिए खुद डायरेक्टर चुन सकते हैं. जानकारी ये भी कहती है कि इस प्रोजेक्ट के लिए रणवीर ने बिरला स्टूडियोज से हाथ मिलाया है.

कब शुरू होगा फिल्म का शूट?
वो अमीश की मेलुहा की तीन-पार्ट सीरीज वाले नॉवेल को स्क्रीन पर लाने के लिए बहुत पक्के विश्वास के साथ उतरे हैं. लेकिन बाकी डिटेल्स तब सामने आएंगी, जब फिल्म की स्क्रिप्ट लॉक हो जाएगी. फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू होने वाला है और उम्मीद की जा रही है कि रणवीर की ये फिल्म 2028 से फ्लोर्स पर जाएगी.

दिलचस्प ये है कि अमीश की किताब में भगवान शिव की पत्नी, सती का किरदार भी बहुत हीरोइक है और उसका ट्रीटमेंट बहुत दमदार है. प्रोजेक्ट पर रणवीर का क्रिएटिव कंट्रोल होने से इसमें उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण की एंट्री के रास्ते भी खुल जाते हैं. अगर रियल लाइफ का ये दमदार एक्टर कपल फिल्म में शिव-सती के रोल में नजर आता है, तो ये एक और धमाकेदार चीज होगी. बाकी तो वक्त बताएगा कि मेलुहा के मृत्युंजय को रणवीर, नॉवेल वाले ही ट्रीटमेंट और स्केल पर बड़े पर्दे तक लाने में कितने कामयाब होते हैं.

admin

Related Posts

बॉक्स ऑफिस पर पहले ही छा गई ‘दृश्यम 3’: एडवांस बुकिंग में हुई ताबड़तोड़ कमाई

मुंबई मलयालम सिनेमा की मच अवेटड सीक्वल फिल्मों में से एक ‘दृश्यम 3’ के साथ एक बार फिर मोहनलाल और जीतू जोसेफ की जोड़ी कमबैक कर रही है. इस सस्पेंस…

रिटायर नहीं हुए अरिजीत’, प्रीतम ने बताया क्यों लिया प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक

अरिजीत सिंह ने जब प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का ऐलान किया, तो उनके फैंस हैरान रह गए. अपनी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अरिजीत ने साफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर

क्रिकेट इतिहास में तबाही, स्कॉर्पियन की रिकॉर्ड तोड़ जीत

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 3 views
क्रिकेट इतिहास में तबाही, स्कॉर्पियन की रिकॉर्ड तोड़ जीत