ODI Ranking Update: साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को पछाड़ा, भारत टॉप पर कायम

नई दिल्ली

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ODI रैकिंग में भारतीय टीम ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखी है. वार्षिक अपडेट के बाद भी भारतीय टीम दुनिया की नंबर-1 ODI टीम बनी हुई है, लेकिन इस बार उसकी बढ़त थोड़ी कम हो गई है. दूसरे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड अब भारत से सिर्फ 5 रेटिंग अंक पीछे है, जिससे आने वाले महीनों में नंबर-1 की जंग और रोमांचक हो सकती है.

ताजा अपडेट के बाद भारतीय टीम के पास 118 रेटिंग अंक हैं. हालांकि टीम इंडिया को एक रेटिंग पॉइंट का नुकसान हुआ है. वहीं दूसरे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड के 113 अंक हैं. जबकि वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया 109 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर कायम है. उधर साउथ अफ्रीका ने ओडीआई रैंकिंग में शानदार छलांग लगाते हुए पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है.

साउथ अफ्रीका अब 102 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि पाकिस्तान 98 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गया. श्रीलंका 96 अंकों के साथ छठे, अफगानिस्तान (93 अंक) सातवें, इंग्लैड (89 अंक) आठवें, बांग्लादेश (84 अंक) नौवें और वेस्टइंडीज (74 अंक) दसवें नंबर पर है.

वर्ल्ड कप के लिहाज से अहम है ये रैंकिंग
यह रैंकिंग अपडेट सिर्फ नंबरों का खेल नहीं है, बल्कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड 2027 के सीधे क्वालिफिकेशन से भी जुड़ा हुआ है. 31 मार्च 2027 तक ओडीआई रैंकिंग में टॉप-8 में रहने वाली टीमें सीधे आगामी वर्ल्ड कप में जगह बनाएंगी. मेजबानों साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे पहले ही डायरेक्ट एंट्री पा चुके हैं. ऐसे में अगर साउथ अफ्रीका टॉप-8 में बना रहता है, तो नौवें स्थान की टीम को भी सीधा वर्ल्ड कप टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी.

ताजा रैंकिंग में आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को पीछे छोड़ 11वां स्थान हासिल किया. उधर संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) 13वें नंबर पर पहुंच गया, जबकि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने कनाडा को पीछे छोड़ 19वां स्थान हासिल किया.

भले ही टीम इंडिया नंबर-1 बनी हुई है, लेकिन न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया तेजी से अंतर कम कर रहे हैं. ऐसे में आने वाले ODI मुकाबले भारत के लिए बेहद अहम होने वाले हैं, क्योंकि छोटी सी चूक भी टीम इंडिया से नंबर-1 का ताज छीन सकती है.

admin

Related Posts

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

 धर्मशाला इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। MI प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। उसे…

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में लगातार 4 हार के बाद दबाव में है। इस बीच टीम और इसके कुछ खिलाड़ियों को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर