मंगल का अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

 मंगल ग्रह आज नक्षत्र परिवर्तन कर रहे है. 11 मई यानी आज दोपहर मंगल ग्रह रेवती नक्षत्र से निकलकर अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. अश्विनी नक्षत्र मंगल ग्रह का ही प्रभावी और तेज ऊर्जा वाला नक्षत्र माना जाता है और इस नक्षत्र में मंगल 29 मई 2026 तक रहेंगे. तो मंगल जब अश्विनी नक्षत्र में होंगे तो सभी 12 राशियों पर क्या असर डालेंगे? कौन सी राशि वालों के लिए मंगल का ये नक्षत्र परिवर्तन लाभदायक होगा? कौन सी राशि वालों को मंगल के इस नक्षत्र परिवर्तन से सावधान रहना चाहिए.

ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा का कारक, पराक्रम का कारक ग्रह माना जाता है. मंगल जब अपने प्रभावी नक्षत्र में होते हैं, जैसे अश्विनी नक्षत्र, तो वे और अधिक शक्तिशाली हो जाते हैं. उनकी ऊर्जा और प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है. इसलिए मंगल का ये नक्षत्र परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि मंगल रेवती से निकलकर अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश कर रहे है. इस समय मंगल से शुभ फल की आशा कई राशि वाले कर सकते है. तो ये मंगल का नक्षत्र परिवर्तन कौन कौन-सी राशि वालों के लिए सफलता के द्वार खोलेगा. चलिए जानते हैं.

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगल का ये नक्षत्र परिवर्तन बेहद शक्तिशाली साबित हो सकता है. आपके आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी. जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें तेजी आएगी. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. प्रमोशन के योग बनेंगे. बिजनेस करने वालों के लिए नए कॉन्ट्रैक्ट और डील्स मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. इनकम बढ़ाने के अवसर भी मिलेंगे. हालांकि, इस दौरान जल्दबाजी और गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है, वरना रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है.

उपाय: हर मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल वस्त्र का दान करें.

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है. खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट पर नियंत्रण जरूरी होगा. मानसिक तनाव या ओवरथिंकिंग से बचना होगा, नहीं तो निर्णय प्रभावित हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी लेकिन परिणाम धीरे-धीरे मिलेंगे. विदेश से जुड़े काम या लंबी दूरी की यात्रा में सावधानी रखें.

उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें और जरूरतमंदों को फल दान करें.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय बेहद लाभकारी है. आय के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नौकरी में पदोन्नति या नई जॉब का ऑफर मिलने के योग हैं. सोशल नेटवर्क और संपर्कों से बड़ा फायदा मिलेगा. व्यापार में भी विस्तार के अवसर मिल सकते हैं. हालांकि, अहंकार और जल्दबाजी से बचना जरूरी है, नहीं तो बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं.

उपाय: हर मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल मिठाई का भोग लगाएं.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन करियर में नई ऊंचाई लेकर आ सकता है. आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और लोग आपके काम की सराहना करेंगे. जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उनके लिए यह सही समय हो सकता है. बिजनेस में भी विस्तार के संकेत हैं. हालांकि, क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होगा.

उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को लाल फल चढ़ाएं.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए भाग्य का साथ मजबूत रहेगा. अधूरे काम पूरे होंगे और प्रमोशन के योग बनेंगे. जो लोग शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है.

उपाय: हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस समय सीखने और खुद को अपडेट करने पर ध्यान देना चाहिए. नई स्किल्स और तकनीक आपके करियर को आगे बढ़ा सकती हैं. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें. रिश्तों में गलतफहमी से बचें, खासकर परिवार और ससुराल पक्ष में. फाइनेंशियल मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें.

उपाय: मंगलवार को मीठा पान हनुमान जी को अर्पित करें.

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों की परीक्षा जैसा हो सकता है. पार्टनरशिप और वैवाहिक जीवन में धैर्य रखना जरूरी होगा. रुके हुए काम दोबारा शुरू हो सकते हैं. मेहनत का पूरा फल मिलेगा लेकिन धैर्य सबसे बड़ा हथियार रहेगा. चोट-चपेट से सावधान रहें.

उपाय: लाल मिठाई का भोग लगाकर गरीबों को प्रसाद बांटें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय प्रतियोगिता और संघर्ष में जीत दिलाने वाला है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है. शत्रुओं पर विजय के योग हैं. हालांकि क्रोध और पेट संबंधी समस्याओं से सावधान रहना होगा.

उपाय: लाल फल का दान करें.

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शिक्षा, करियर और संतान से जुड़े मामलों में अच्छा समय है. नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा. काम में अनुशासन रखने से सफलता मिलेगी. लेकिन, जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें.

उपाय: गुड़ का दान करें और हनुमान जी को अर्पित करें.

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह समय घर-परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभकारी है. प्रॉपर्टी के काम पूरे हो सकते हैं. करियर में स्थिरता आएगी. लेकिन, गुस्से और कठोर वाणी से बचना जरूरी है.

उपाय: गुड़ और चने का प्रसाद बांटें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ेगा. नए काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. भाई-बहनों और मित्रों का सहयोग मिलेगा. लेकिन, तेज वाहन चलाने और जल्दबाजी से बचें.

उपाय: लाल फल का दान करें.

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए धन लाभ और मान-सम्मान के योग बन रहे हैं. रुका हुआ पैसा मिल सकता है और इनकम बढ़ने के अवसर मिलेंगे. करियर में तरक्की के संकेत हैं. लेकिन, वाणी और खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है.

उपाय: मीठा पान हनुमान जी को अर्पित करें.

admin

Related Posts

19 मई को बुध का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों के लिए बढ़ सकती हैं चुनौतियां

19 मई 2026 को बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है. इस दिन दोपहर 02:37 बजे बुध अपने मित्र सूर्य के नक्षत्र (कृत्तिका) से निकलकर चंद्रमा के नक्षत्र…

जून 2026 में गुरु गोचर से बदलेगा भाग्य, इन 4 राशियों की चमक सकती है किस्मत

ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, सौभाग्य, धन, विवाह और समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है. जब भी गुरु अपनी राशि या नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका बड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न