विदेश में नौकरी का सपना? ये 7 देश दे रहे हैं सबसे ज्यादा मौके और सैलरी

क्या आप भी विदेश में काम करने का सपना देख रहे हैं? अगर हां, तो हेनले अपॉर्चुनिटी इंडेक्स 2026 की रिपोर्ट आपके काम की हो सकती है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इस समय ये 7 देश न केवल तगड़ी कमाई करवा रहे हैं बल्कि सबसे ज्यादा नौकरी भी दे रहे हैं. लेकिन इस बीच एक सवाल और खड़ा हो रहा है कि क्या इस लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल है? तो बता दें कि इस लिस्ट में इंडिया का नाम शामिल नहीं है.

क्या है हेनले अपॉर्चुनिटी इंडेक्स ?
बता दें कि हेनले अपॉर्चुनिटी इंडेक्स एक रैकिंग है जिसमें देशों को कई जरूरी बातों के आधार पर आंका जाता है. इसके साथ ही इसमें कमाई की संभावना, अवसर, करियर में आने बढ़ने के अवसर, शिक्षा की क्वालिटी, आर्थिक विकास समेत कई चीजें शामिल किया जाता है.

कौन से देश हैं इस लिस्ट में शामिल?
स्विट्जरलैंड
इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर स्विट्जरलैंड है. यहां पर कमाई के बेहतर मौके हैं और आर्थिक हालात भी मजबूत हैं. यह देश उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है जो लंबे समय तक स्टेबल करियर और अच्छी सैलरी चाहते हैं.

सिंगापुर
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सिंगापुर ने अपनी जगह बनाई है. यहां का जॉब मार्केट बहुत तेज और बैलेंस हैं. फाइनेंस, टेक्नोलॉजी और लॉजिस्टिक्स जैसे सेक्टर में यहां दुनियाभर के लोगों को मौके मिलता है. एशिया में करियर बनाने के लिए यह एक बड़ा हब माना जाता है.

ऑस्ट्रेलिया  
      तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है. नौकरी के अच्छे मौके के साथ यहां पर लाइफस्टाइल भी बेहतर है. यहां पर स्किल्ड प्रोफेशनल्स की मांग तेजी से बनती है.

यूनाइटेड किंगडम
चौथे नंबर पर यूनाइटेड किंगडम है, जहां का एजुकेशन सिस्टम बहुत मजबूत माना जाता है. यहां पढ़ाई करने के बाद करियर में अच्छे चांस मिलते हैं.

यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका
यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है. यहां लगभग हर सेक्टर में नौकरी के बड़े अवसर मिलते हैं. इनोवेशन और बड़े कॉर्पोरेट सिस्टम के कारण यहां करियर तेजी से आगे बढ़ सकता है.

कनाडा
कनाडा 6वें नंबर पर है और यह अपने संतुलित माहौल के लिए जाना जाता है. यहां नौकरी के अच्छे मौके के साथ सामाजिक सुरक्षा और बेहतर जीवन का लेवल भी मिलता है.

ऑस्ट्रिया
टॉप 7 की लिस्ट में ऑस्ट्रिया ने भी अपनी जगह बनाई है. यहां स्टेबल नौकरी के अवसर और हायर एजुकेशन का लेवल काफी अच्छा है.

admin

Related Posts

UPSC प्रीलिम्स के बाद पहली बार तुरंत जारी होगी आंसर की, पारदर्शिता बढ़ाने का फैसला

देशभर में आयोजित हुई संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में करीब 8 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए. ऐसे में इस प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और आसान बनाने…

नौसेना में अफसर बनने के मौके: NDA, CDS और BTech एंट्री की पूरी जानकारी

 भारतीय नौसेना (Indian Navy) में एक ऑफिसर बनना सिर्फ एक सरकारी नौकरी पाना नहीं है, बल्कि यह देश सेवा और एक एडवेंचरस लाइफस्टाइल जीने का शानदार मौका है. समंदर की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी