IIM विशाखापत्तनम में नौकरी का सुनहरा मौका: 4 पदों पर भर्ती शुरू

 विशाखापत्तनम

 देश के प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम-विशाखापत्तनम) ने संविदा के आधार पर अलग-अलग विभागों में कर्मचारियों के विभिन्न 4 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। पदों का विवरणः
आईआईएम ने जिन 4 पदों पर वैकेंसी जारी की है, उनमें हेड नर्स के 2 और असिस्टेंट मैनेजर (अकाउंट्स) के 2 पद शामिल हैं। वहीं, असिस्टेंट और अकादमिक एसोसिएट के पदों पर भर्ती आवश्यकता के अनुसार होगी।

इंतजार नहीं, जल्दी करें आवेदनः
इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 मई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

पहले चैक कर लें अपनी योग्यताः
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री, मास्टर की डिग्री, बीएससी नर्सिंग, वाणिज्य में ग्रेजुएशन/सीए-इंटर, पीजीडीएम/एमबीए, बीटेक/बीई होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

आयु सीमाः
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 35 वर्ष के बीच तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

इतनी मिलेगी सैलेरीः
योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 30,000 से 45,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

इस तरह से खुद भरें ऑनलाइन फार्मः
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआईएम-विशाखापत्तनम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन

admin

Related Posts

अब पुराना MBA नहीं! AI आधारित मैनेजमेंट कोर्स से करियर में मिलेगी नई रफ्तार

इन दिनों कंपनी से लेकर स्कूल तक, छात्रों से लेकर कर्मचारी तक हर कोई एआई से घिरा हुआ है. ऐसे में मैनेजमेंट की पढ़ाई इससे दूर कैसे रह सकती है.…

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! राजस्थान, महाराष्ट्र से लेकर बैंक तक 7,000+ पदों पर भर्ती शुरू

लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के पास खास मौका है. राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक नौकरी की लाइन लगी हुई है. टीचिंग से लेकर बैंक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

वानखेड़े में हाईस्कोरिंग मैच की उम्मीद: MI बनाम LSG हेड-टू-हेड में लखनऊ आगे

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में हाईस्कोरिंग मैच की उम्मीद: MI बनाम LSG हेड-टू-हेड में लखनऊ आगे