अर्जुन तेंदुलकर की डिमांड हाई, नीलामी में बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा कीमत मिली

नई दिल्ली  
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को टी20 मुंबई लीग की नीलामी में बंपर पैसे मिले हैं। इस लीग के लिए शनिवार को मैक्सिमम सिटी में खिलाड़ियों पर बोली लगी। जहां पर सचिन के बेटे अर्जुन को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी के बीच जमकर टक्कर हुई। अर्जुन तेंदुलकर इस समय आईपीएल में खेल रहे हैं। वह आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं लेकिन अभी तक उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। अर्जुन पर टी20 मुंबई लीग की नीलामी के दौरान सबसे बड़ी बोली में से एक लगी। स्टार ऑलराउंडर पहली बार इस लीग का हिस्सा होंगे और मोटी रकम भी उठाएंगे।

अर्जुन को मिलेंगे 10 लाख
अर्जुन तेंदुलकर को एआरसीएस अंधेरी टीम ने अपने स्क्वॉड में शामिल किया। टी20 मुंबई लीग की नीलामी में अर्जुन का बेस प्राइस 2 लाख रुपये था। उनकी कीमत में जोरदार इजाफा और 400% की बढ़ोतरी के साथ उन्हें टीम ने खरीदा। अर्जुन 10 लाख रुपये में बिके। अर्जुन तेंदुलकर के साथ इस लीग में शिवम दुबे भी नजर आएंगे। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे शिवम को अंधेरी की फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन के लिए 20 लाख रुपये में खरीदा। शिवम दुबे टी20 विश्व कप 2024 और 2026 में ट्रॉफी जीतन में वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। अंधेरी की टीम ने मुशीर खान को 11 लाख रुपये में खरीदा।

इससे पहले अर्जुन तेंदुलकर और विकेटकीपर-बल्लेबाज सिद्धांत अधतराव को टी20 मुंबई लीग के चौथे सत्र से पहले होने वाली नीलामी में शामिल होने के लिए पात्र घोषित किया गया है। पिछले सत्र में ये दोनों अलग-अलग राज्य संघों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जहां अर्जुन मुंबई से जाने के बाद पिछले कुछ सत्र से गोवा के लिए खेल रहे हैं वहीं अधतराव ने पिछले सत्र में पुडुचेरी का प्रतिनिधित्व करने के बाद वहां से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त कर लिया है। सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई ने तेंदुलकर और अधतराव दोनों को टी20 मुंबई लीग में भाग लेने की अनुमति दे दी है क्योंकि पिछले 12 महीनों में इन दोनों में से किसी ने भी किसी अन्य राज्य लीग में हिस्सा नहीं लिया है।

पुरुष और महिला दोनों ही वर्गों की प्रतियोगिताओं के लिए नीलामी दो मई को आयोजित की जाएगी जबकि टूर्नामेंट जून के पहले पखवाड़े में खेला जाएगा। टी20 टूर्नामेंट आयोजित करने वाले राज्य संघों के लिए बीसीसीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, ''खिलाड़ियों का ध्यान केंद्रित रखने और उन पर अत्यधिक शारीरिक दबाव पड़ने से रोकने के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को 12 महीने की अवधि के दौरान (इंडियन प्रीमियर लीग को छोड़कर) केवल एक ही आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त क्रिकेट लीग में भाग लेने की अनुमति होती है। यह 12 महीने की अवधि उस टूर्नामेंट के समापन से शुरू होती है जिसमें खिलाड़ी ने आखिरी बार हिस्सा लिया था।''

admin

Related Posts

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

 नई दिल्ली   ओलंपिक खेलों और अन्य प्रमुख वैश्विक प्रतियोगिताओं में डोपिंगरोधी कार्यक्रम का प्रबंधन करने वाली संस्था अंतरराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (आईटीए) के महानिदेशक बेंजामिन कोहेन ने भारत में डोपिंग…

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

हैदराबाद  कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का विजय रथ रोक दिया है। केकेआर ने रविवार को 8 विकेट से जीत हासिल की। केकेआर ने 166 रनों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 0 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

वानखेड़े में हाईस्कोरिंग मैच की उम्मीद: MI बनाम LSG हेड-टू-हेड में लखनऊ आगे

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में हाईस्कोरिंग मैच की उम्मीद: MI बनाम LSG हेड-टू-हेड में लखनऊ आगे

जैमीसन के व्यवहार पर IPL सख्त: सजा के बाद फर्ग्यूसन उतरे समर्थन में

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
जैमीसन के व्यवहार पर IPL सख्त: सजा के बाद फर्ग्यूसन उतरे समर्थन में