पाकिस्तान में सनसनी, हाफिज सईद के करीबी को अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से उतारा मौत के घाट

पाकिस्तान

पाकिस्तान में एक बार फिर से एक बड़े आतंकवादी की अननोन गनमैन ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी है। इस बार हाफिज सईद का खास और खैबर पख्तूनख्वा में लश्कर ए तैयबा कै चीफ शेख यूसुफ आफरीदी निशाना बना है।

पाकिस्तान में एक बार फिर से 'अननोन गनमैन' का ऐक्शन देखने को मिला है। इस बार निशाना आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी बना है। अफरीदी को लश्कर प्रमुक हाफिर सईद का सबसे खास आदमी माना जाता है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वा में हमलावरों ने अफरीदी के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसकी वजह से उसकी तत्काल ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पाकिस्तान पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शेख यूसुफ अफऱीदी लंबे समय से लश्कर का प्रमुख गुर्गा रहा है। यह खैबर पख्तूनख्वा से मुजाहिद तैयार करने का काम करता था। यहां से इन्हें कश्मीर और अन्य जगह भेजा जाता था। अफरीदी को लश्कर की खैबर पख्तूनख्वा का प्रमुख माना जाता था। उसका लश्कर चीफ हाफिज सईद के साथ भी करीबी नाता है। अफरीदी कई बार हाफिज सईद के साथ सार्वजनिक तौर पर नजर भी आ चुका है।

स्थानीय मीडिया आउटलेट्स से बात करते हुए पुलिस ने बताया कि इस मामले की हर ऐंगल से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह टारगेट किलिंग का मामला लग रहा है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। अभी तक इस हत्या की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है।

बता दें, पाकिस्तान में पिछले कुछ समय से अननोन गनमैन लगातार भारत विरोधी तत्वों को उनके कर्मों की सजा देते आ रहे हैं। भारत में ऐसे लोगों को कुछ लोग हीरो के तौर पर देखते हैं। हाल में आई फिल्म धुरंधर की कहानी को देखने के बाद कई लोग इस बात को मानते हैं कि पाकिस्तान में बैठे यह भारतीय खुफिया एजेंसी के एजेंट्स हैं, जो पाकिस्तान की धरती पर भारत के हितों की रक्षा करते हैं। हालांकि इस बारे में भारत सरकार का रुख साफ है कि वह किसी भी देश के संप्रभुता का उल्लंघन नहीं करती है और न ही किसी इंसान की हत्या में शामिल होती है।

admin

Related Posts

TMC को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका, काउंटिंग में केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति वैध

नई दिल्ली केंद्रीय कर्मचारियों को काउंटिंग सुपरवाइजर नियुक्त करने के चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची टीएमसी को अदालत से झटका लगा है. चुनाव आयोग के फैसले…

अमेरिका का बड़ा कदम: जर्मनी से 5000 सैनिक वापस, ट्रंप ने मर्केल पर तंज क्यों कसा?

 वाशिंगटन अमेरिकी रक्षा विभाग 'पेंटागन' ने जर्मनी से अपने 5000 सैनिकों को वापस बुलाने का फैसला किया है. यह कदम ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK vs MI Clash: धोनी की चोट ने बढ़ाई टेंशन, प्लेऑफ रेस में दोनों टीमों के लिए बड़ी जंग

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 2 views
CSK vs MI Clash: धोनी की चोट ने बढ़ाई टेंशन, प्लेऑफ रेस में दोनों टीमों के लिए बड़ी जंग

CSK vs MI Head-to-Head: 5-5 बार की चैंपियन टीमों की आज होगी जबरदस्त टक्कर

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 2 views
CSK vs MI Head-to-Head: 5-5 बार की चैंपियन टीमों की आज होगी जबरदस्त टक्कर

IPL में DC का धमाकेदार रन चेज़, राजस्थान को घर पर मिली हार

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 2 views
IPL में DC का धमाकेदार रन चेज़, राजस्थान को घर पर मिली हार

महिला डॉक्टरों की गोपनीय रिकॉर्डिंग का खुलासा, बाथरूम में कैमरा लगाने पर 2 क्रिकेटर गिरफ्तार

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 1 views
महिला डॉक्टरों की गोपनीय रिकॉर्डिंग का खुलासा, बाथरूम में कैमरा लगाने पर 2 क्रिकेटर गिरफ्तार

धोनी की गैरमौजूदगी में सीएसके और हार्दिक की मुंबई इंडियंस की जंग

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 1 views
धोनी की गैरमौजूदगी में सीएसके और हार्दिक की मुंबई इंडियंस की जंग

सेमीफाइनल में पोटापोवा का सामना मार्ता कोस्ट्युक से होगा, शानदार खेल से छाई रही

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 1 views
सेमीफाइनल में पोटापोवा का सामना मार्ता कोस्ट्युक से होगा, शानदार खेल से छाई रही