वाइट हाउस डिनर फायरिंग पर ट्रंप बोले, हमलावर की सोच में थी गहरी नफरत

न्यूयोर्क

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में गोलीबारी करने वाले कथित हमलावर में काफी लंबे समय से बहुत अधिक नफरत भरी हुई थी। फॉक्स न्यूज से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि शूटर लंबे समय से नफरत से भरा हुआ था। यही कारण था कि उसने गोलीबारी की।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना पर कहा है कि कथित हमलावर में लंबे समय से बहुत अधिक नफरत भरी हुई थी। फॉक्स न्यूज से बातचीत में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि शूटर लंबे समय से नफरत से भरा हुआ था, यही वजह थी कि उसने गोलीबारी की। ट्रंप ने इस घटना को पत्रकारिता के पेशे की खतरनाक प्रकृति का उदाहरण बताते हुए कहा कि यह एक ‘खतरनाक पेशा’ है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के बाद वे कार्यक्रम जारी रखना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें अनुमति नहीं दी।

इस घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने वाइट हाउस परिसर के अंदर एक विशाल और अत्यधिक सुरक्षित ‘बॉलरूम’ के निर्माण कार्य को तेज करने की मांग की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि कल रात जो हुआ, वह इस बात का सबसे बड़ा प्रमाण है कि पिछले 150 वर्षों से हर राष्ट्रपति और सुरक्षा एजेंसियां वाइट हाउस के भीतर एक सुरक्षित आयोजन स्थल की मांग क्यों करती रही हैं।

ट्रंप ने बताया कि वर्तमान में वाइट हाउस के अंदर ‘मिलिट्री टॉप सीक्रेट बॉलरूम’ का निर्माण चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि अगर यह बॉलरूम तैयार होता तो कल रात की घटना कभी नहीं होती।’ उन्होंने निर्माण कार्य को और तेज करने पर जोर देते हुए कहा कि यह न केवल सुंदर होगा बल्कि इसमें सुरक्षा के उच्चतम स्तर के फीचर्स भी होंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह दुनिया की सबसे सुरक्षित इमारत यानी वाइट हाउस के अंदर होगा।

राष्ट्रपति ट्रंप ने बॉलरूम निर्माण के खिलाफ दायर मुकदमों की भी निंदा की है। उन्होंने इन्हें ‘हास्यास्पद’ बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ‘कुत्ता घुमाने वाली एक महिला’ द्वारा दायर याचिका में कोई आधार नहीं है और किसी भी चीज को इस जरूरी निर्माण कार्य में बाधा नहीं बनने दी जानी चाहिए।

इस दौरान ट्रंप ने यह भी जानकारी दी कि बॉलरूम का निर्माण कार्य तय बजट के भीतर है और समय-सीमा से काफी आगे चल रहा है। उन्होंने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए कहा कि मौजूदा होटलों या बाहरी आयोजन स्थलों में ऊपरी मंजिलों पर असुरक्षित लोग रहते हैं, जो सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं, जबकि नया बॉलरूम इन सभी जोखिमों से पूरी तरह मुक्त होगा।

admin

Related Posts

मुंबई के बाजार में तरबूज गायब, दुकानदारों के बीच बिरयानी कांड का खौफ

मुंबई  दक्षिण मुंबई के पाइधोनी इलाके से दिलचस्प खबर सामने आ रही है. यहां बाजार से तरबूज एकदम गायब हो गया है. इसी इलाके में हाल ही में बिरयानी के…

अंबानी के घर के पास आलीशान फ्लैट किराए पर, एक शानदार जीवन का मौका

मुंबई  मुंबई के पेडर रोड पर स्थित ऐतिहासिक मार्लबोरो हाउस (Marlboro House) इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. मुकेश अंबानी के आवास 'एंटीलिया' के बेहद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 1 views
264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 2 views
243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

IPL 2026: 200 रन अब आसान! RCB की बैटिंग से कांपी लीग, अहमदाबाद में हाई-वोल्टेज मुकाबला

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 2 views
IPL 2026: 200 रन अब आसान! RCB की बैटिंग से कांपी लीग, अहमदाबाद में हाई-वोल्टेज मुकाबला

मुंबई की धमाकेदार बल्लेबाज़ी, हैदराबाद को जीत के लिए 244 रन बनाने की चुनौती

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
मुंबई की धमाकेदार बल्लेबाज़ी, हैदराबाद को जीत के लिए 244 रन बनाने की चुनौती

मुंबई इंडियंस का भावनात्मक इशारा: काली पट्टी में खेला मैच, सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
मुंबई इंडियंस का भावनात्मक इशारा: काली पट्टी में खेला मैच, सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

श्रीलंका क्रिकेट संकट: वित्तीय गड़बड़ियों और सरकारी दखल से बढ़ी अनिश्चितता

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
श्रीलंका क्रिकेट संकट: वित्तीय गड़बड़ियों और सरकारी दखल से बढ़ी अनिश्चितता