संजय दत्त की ‘वास्तव 2’ पर बड़ा अपडेट, सीक्वल पर काम शुरू

1999 में रिलीज हुई फिल्म वास्तव: द रियलिटी को महेश मांजरेकर ने डायरेक्ट किया था. उसमें संजय दत्त ने रघुनाथ 'रघु' नामदेव शिवलकर का दमदार किरदार निभाया था. फिल्म ने एक्टर को अलग ही पहचान दिलाई थी. अब संजय दत्त ने रिवील किया कि इस आइकॉनिक फिल्म का सीक्वल बनाया जा रहा है.

24 अप्रैल 2026 को खलनायक रिटर्न्स के लॉन्च इवेंट में संजय दत्त ने ऑफिशियली बताया कि वो वास्तव 2 पर काम कर रहे हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके कोई और मशहूर किरदार भी वापसी करेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया.

वास्तव 2 पर क्या बोले संजय दत्त?
रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय दत्त ने कहा कि वास्तव 2 पर काम चल रहा है. साथ ही उन्होंने मुन्ना भाई फ्रेंचाइजी के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा- हम वास्तव 2 पर काम कर रहे हैं. जहां तक मुन्ना भाई का सवाल है, इसके लिए आपको राजकुमार हिरानी से पूछना होगा. राजू, प्लीज मुन्ना भाई फिर से बनाओ.

उनके इस बयान के बाद एक बार फिर मुन्ना भाई की वापसी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

‘खलनायक’ की कास्टिंग की कहानी
इसी दौरान फिल्ममेकर सुभाष घई ने खलनायक की कास्टिंग से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी शेयर की. उन्होंने बताया- जब मैंने खलनायक पर काम शुरू किया, तो इंडस्ट्री में इसकी चर्चा होने लगी. कई स्टार्स मुझसे मिलने आए और फिल्म में काम करने की इच्छा जताई. लेकिन मैंने उनसे कहा कि मेरे दिमाग में पहले से ही एक एक्टर है.

उन्होंने संजय दत्त को बुलाकर कहानी सुनाई, जिस पर संजय ने कहा- सर, मुझे आप पर भरोसा है. हम ये फिल्म करेंगे. ये फिल्म 90 के दशक की सबसे यादगार फिल्मों में से एक बनी, जिसमें संजय दत्त के साथ माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ भी थे.

जेल में आया ‘खलनायक 2’ का आइडिया
संजय दत्त ने बताया कि खलनायक रिटर्न्स का आइडिया उन्हें 90 के दशक में जेल के दौरान आया था. उन्होंने कहा- जेल में मैं म्यूजिक बजाता था और कैदी सिर्फ खलनायक के गाने सुनना चाहते थे. मैंने उनसे पूछा कि अगर खलनायक दोबारा बने, तो कौन देखना चाहेगा? सभी 4000 कैदियों ने एक साथ कहा कि वो इसे देखना चाहेंगे.

उन्होंने आगे बताया- मैंने उनसे फिल्म के लिए आइडिया लिखकर देने को कहा. मुझे 4000 पन्ने पढ़ने पड़े. उनमें से एक आइडिया मुझे बहुत पसंद आया. बाद में पैरोल पर बाहर आने के बाद उन्होंने सुभाष घई को वो आइडिया सुनाया, जिसे सुनकर वो भी उत्साहित हो गए और बोले कि ये फिल्म बननी चाहिए.

हाल ही में संजय दत्त फिल्म धुरंधर: द रिवेंज में नजर आए थे. अब उनकी 'आखिरी सवाल' रिलीज होने वाली है.

 

admin

Related Posts

पॉडकास्ट में फूट-फूटकर रोईं राखी सावंत, जिंदगी की सच्चाई कर दी बयां

कहते हैं कि जो दिखने में सख्त लगता है, अंदर से वो उनता ही इमोशनल और दिल का सच्चा इंसान होता है. एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत भी कुछ ऐसी ही…

टीवी इंडस्ट्री में खुशखबरी! दिव्यांका त्रिपाठी के घर आए जुड़वां बच्चे, फैंस दे रहे बधाई

मुंबई  छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर खुशियों की किलकारी गूंज चुकी है. टेलीविजन के प्यारे कपल के घर जुड़वा बेटों के आने से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 5 views
RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला