हर जरुरतमंद को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ : मंत्री तोमर

भोपाल.
जन-जन की सेवा ही मध्यप्रदेश की सरकार का मूलमंत्र है और इसे साकार करते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को अपने रेसकोर्स रोड स्थित 38 नम्बर सरकारी कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान समस्याओं को सुना और उनका त्वरित निदान किया।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि आपका यह सेवक जिस मुकाम पर है, वह आप सभी के आशीर्वाद का ही प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यह उनका हक है, जो मध्यप्रदेश की कर्मशील सरकार द्वारा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर जरुरतमंद के चेहरे पर खुशहाली लाना प्रदेश सरकार का संकल्प है। इसकी पूर्ति के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए हर जिला, तहसील स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस दिशा में सरकार सतत प्रयत्नशील है। जन सेवा ही हमारा संकल्प है। उन्होंने दोहराया कि हर जरुरतमंद के चेहरे पर खुशहाली लाना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि विकास का यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। शहर के प्रत्येक नागरिक को अच्छी शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराना ही शासन की प्राथमिकता है।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने आहवान किया कि हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाएंगे और एक नया स्वस्थ, हरा-भरा, नशा मुक्त समाज बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें अपने शहर को साफ और सुंदर बनाने के लिए साथ मिलकर अपना सहयोग देना होगा। उन्होंने मौजूद प्रशासन, नगर निगम, विद्युत विभाग से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर आवेदक की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें।

 

admin

Related Posts

क्रांतिवीर राजाओं और जनजातीय योद्धाओं के स्मरण का महापर्व है शौर्य यात्रा

भोपाल.  अखिल भारतीय लोधी, लोधा, लोध क्षत्रिय महासभा मध्यप्रदेश, नर्मदा टाईगर हिरदेशाह शोध संस्था तथा गोंड महासभा के तत्वावधान में 28 अप्रैल 2026 को नर्मदा टाईगर हिरदेशाह लोधी के बलिदान…

एमपी ट्रांसको ने दमोह की पारेषण व्यवस्था को किया सशक्त

भोपाल.  ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने दमोह जिले की विद्युत पारेषण प्रणाली को और अधिक मजबूत एवं विश्वसनीय बनाने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में ऐतिहासिक जीत: पंजाब किंग्स ने असंभव को किया संभव, प्रभसिमरन और अय्यर बने हीरो

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 2 views
IPL में ऐतिहासिक जीत: पंजाब किंग्स ने असंभव को किया संभव, प्रभसिमरन और अय्यर बने हीरो

लखनऊ में जंग! LSG vs KKR मैच से पहले रिकॉर्ड, मौसम और संभावित टीम पर नजर

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 3 views
लखनऊ में जंग! LSG vs KKR मैच से पहले रिकॉर्ड, मौसम और संभावित टीम पर नजर

चेपॉक में होगा घमासान! CSK-गुजरात मैच से पहले जानें मौसम, रिकॉर्ड और संभावित टीम

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 5 views
चेपॉक में होगा घमासान! CSK-गुजरात मैच से पहले जानें मौसम, रिकॉर्ड और संभावित टीम

47 गेंदों में केएल राहुल की सेंचुरी, राणा की फॉर्म में वापसी से टीम को मिला दम

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 4 views
47 गेंदों में केएल राहुल की सेंचुरी, राणा की फॉर्म में वापसी से टीम को मिला दम

हॉकी इतिहास का एक अध्याय समाप्त: गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 2 views
हॉकी इतिहास का एक अध्याय समाप्त: गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

IPL 2026 Mid-Season Review: टॉप 4 की रेस में कौन आगे?

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Mid-Season Review: टॉप 4 की रेस में कौन आगे?