नाव चलाने वाले को गले लगाकर ₹1000 देने वाले पीएम मोदी, 5 दिन पहले खाई थी हुगली के किनारे झालमुड़ी

 हुगली 

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हुगली नदी में नाव की सवारी की है। इस दौरान पीएम ने खुद से फोटोग्राफी भी की। तस्वीरों में वे हाथ में कैमरा लिए नजर आ रहे हैं। उन्होंने नाविकों से बातचीत भी की। हुगली में नाव की सवारी कराने वाले नाविक को एक हजार रुपए भी दिए।

पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नाव की सवारी वाली तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘हर बंगाली के लिए गंगा का एक बहुत ही खास स्थान है। यह कहना गलत नहीं होगा कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है।’ इससे पहले पीएम 19 अप्रैल को चुनाव प्रचार के दौरान झाड़ग्राम में रास्ते में वह एक दुकान पर रुके और झालमुड़ी खाई।

नाविकों से पीएम मोदी ने की मुलाकात
इस दौरान उन्होंने हुगली के किनारे नाविकों और सु
बह टहलने वाले लोगों से भी मुलाकात की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'मुझे नाव चलाने वालों से मिलने का भी अवसर मिला, जिनकी कड़ी मेहनत की प्रवृत्ति सराहनीय है। और सुबह सैर करने वालों से भी मुलाकात हुई। हुगली नदी के तट पर, मैंने पश्चिम बंगाल के विकास और महान बंगाली लोगों की समृद्धि के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।'

    हुगली नदी के भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाथ में कैमरा थामे हुए नाव की सवारी कर रहे थे। उन्होंने हुगली के तट से भी कुछ और शेयर कीं, जहां वे लोगों से मिलते हुए नजर आए। पीएम मोदी ने नदी के तट पर घूमने वाले लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया।

    इस दौरान उन्होंने नदी की फोटोग्राफी करने का भी प्रयास किया और विद्यासागर सेतु व हावड़ा ब्रिज का करीब से नजारा देखा। पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, "मैंने इस नदी की तस्वीरें खींचने की भी कोशिश की। साथ ही मुझे विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज की भी करीब से झलक देखने को मिली।'

महुआ मोइत्रा को समझ आई होगी 'गलती'!
हाल में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह सिर में तिलक लगाए हुए मछली खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके इस वीडियो पर चुटकी लेते हुए टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने तंज भरे लहजे में कहा था। 'आपको बंगाल में मछली का आनंद लेते हुए देखकर खुशी हुई। चिंता मत कीजिए- यह कोई काल्पनिक दुनिया नहीं है। आप हुगली नदी पर क्रूज का आनंद ले सकते हैं और बिना गिरफ्तार हुए मछली खा सकते हैं। मोदी की हुगली यह सवारी महुआ को टेंशन दे सकती है। क्योंकि हुगली नदी से बड़ी संख्या में नाविक जुड़े हुए है, पीएम मोदी ने इन नाविकों और इनके परिवार को साधने की कोशिश की है।

नाविक को दिए 1000 रुपए
पीएम मोदी ने कोलकाता के हुगली घाट पर नाव की सवारी के बाद नाविक गौरांगो बिस्वास को गले लगाया और 1000 रुपए दिए। पीएम ने x पर एक वीडियो शेयर कर लिखा- कल शाम हावड़ा से कोलकाता तक लंबे रोड शो के दौरान हावड़ा ब्रिज पर था। आज सुबह उसे हुगली नदी से देखा।

पीएम मोदी रविवार 19 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने झाड़ग्राम में एक दुकान पर रुके और झालमुड़ी खाई। झालमुड़ी बनाते हुए दुकानदार ने पूछा, ‘आप प्याज खाते हैं। पीएम ने जवाब दिया- हां प्याज खाता हूं बस दिमाग नहीं। यह सुनकर दुकानदार हंसने लगा।’

मालूम हो कि बंगाल में पहले चरण में रिकॉर्डतोड़ 92.66 फीसदी वोटिंग हुई है. अब राज्य में दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है. जिसके लिए चुनाव प्रचार तेज है. इस बीच पीएम मोदी ने शुक्रवार को हुगली में नाव की सवारी की. इससे पहले PM मोदी ने बंगाल में झालमुढ़ी का स्वाद चखा था. झाड़ग्राम में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी अचानक झालमुड़ी की दुकान पर पहुंचे थे। 

admin

Related Posts

सिंधु के पानी को लेकर पाकिस्तान की चिंता, UNSC में गिड़गिड़ाया गर्मी के मौसम में

इस्लामाबाद गर्मी बढ़ते ही पाकिस्तान की बेचैनी भी बढ़ती दिख रही है. भारत से आने वाले नदियों के पानी को लेकर पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर गुहार लगानी पड़ रही…

बंगाल में वोटों की सुनामी, 10% बढ़ा मतदान: ममता या BJP, किसकी होगी जीत?

कलकत्ता पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 152 सीटों पर 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है. पहले फेज में मतदाओं का उत्साह देखने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

FIFA रीसेल मार्केट में वर्ल्ड कप फाइनल टिकटों के दाम आसमान पर

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 3 views
FIFA रीसेल मार्केट में वर्ल्ड कप फाइनल टिकटों के दाम आसमान पर

मुस्तफिजुर रहमान PSL 2026 में नहीं खेलेंगे, बांग्लादेश ने NOC वापस लिया

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 2 views
मुस्तफिजुर रहमान PSL 2026 में नहीं खेलेंगे, बांग्लादेश ने NOC वापस लिया

SRH की चुनौती के सामने राजस्थान रॉयल्स की घरेलू परीक्षा

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 1 views
SRH की चुनौती के सामने राजस्थान रॉयल्स की घरेलू परीक्षा

दिल्ली की वापसी या पंजाब की बादशाहत, आज के मुकाबले पर नजर

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 1 views
दिल्ली की वापसी या पंजाब की बादशाहत, आज के मुकाबले पर नजर

बार्सिलोना की जीत के बाद यमाल हुए चोटिल, महिला टीम बनी चैंपियन

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 2 views
बार्सिलोना की जीत के बाद यमाल हुए चोटिल, महिला टीम बनी चैंपियन

जन्मदिन पर सचिन का नन्हे फैन संग दिल छू लेने वाला पल

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 3 views
जन्मदिन पर सचिन का नन्हे फैन संग दिल छू लेने वाला पल