थर्ड डिग्री टॉर्चर का खतरा: मध्य प्रदेश के 10 जिलों में हीट वेव अलर्ट, पारा 40 पार, नर्मदापुरम और खजुराहो में उमस

भोपाल 

मध्य प्रदेश में गर्मी अब सिर्फ दिन तक सीमित नहीं रही, बल्कि रात में भी लोगों को चैन नहीं मिल रहा। दिन का तापमान 43 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है, तो वहीं रात का पारा भी 27 डिग्री तक बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि सुबह से ही गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगता है। मंगलवार को खजुराहो और नर्मदापुरम प्रदेश के सबसे ज्यादा तपने वाले इलाके रहे। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में भी तेज गर्मी का असर साफ दिखा। 

भोपाल, इंदौर, उज्जैन में 5 दिन लू से राहत
आने वाले दिनों हीट वेव प्रदेश के कई और जिलों को अपनी चपेट में लेगी. हालांकि अगले 5 दिन तक प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन क्षेत्र में हीट वेव से तो राहत रहेगी, लेकिन दिन में तपिश और बढ़ेगी. पिछले 24 घंटे में नर्मदापुरम और खजुराहो में सबसे ज्यादा तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 

10 जिलों में लू का अलर्ट, बढ़ेगा असर
बुधवार को ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में दोपहर के समय हालात और ज्यादा खराब हो सकते हैं।

कई शहर 40 डिग्री के पार
प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। सीधी, नौगांव, रायसेन, रतलाम, नरसिंहपुर, सतना, टीकमगढ़, रीवा, दमोह और सागर जैसे शहर लगातार भीषण गर्मी की चपेट में हैं। बड़े शहरों की बात करें तो जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन में पारा 40 डिग्री के आसपास रहा, जबकि इंदौर भी इससे ज्यादा पीछे नहीं रहा। 

किन-किन जिलों में चलेगी हीट वेव

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई सुरेन्द्रन ने बताया "साइक्लोनिक सकुर्लेशन नार्थ छत्तीसगढ़ बना हुआ है. इसके अलावा दो ट्रफ लाइन बनी हुई थी, इस वजह से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश देखी गई, लेकिन अब आसमान से बादल पूरी तरह साफ हो गए हैं और इसकी वजह से तापमान में 3 डिग्री तक की बढोत्तरी हो सकती है. इसके साथ ही गर्म हवाएं कई क्षेत्रों में लोगों को परेशान करेंगी। 

    22 अप्रैल को भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर के अलावा रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर और धार जिले में हीट वेव का अलर्ट। 

    23 अप्रैल को 7 जिलों में यलो अलर्ट. भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर जिले में हीट वेव का अलर्ट। 

    24 अप्रैल को भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर जिले में हीट वेव का अलर्ट। 

    25 अप्रैल को हीट वेव का और भी जिलों में विस्तार होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 25 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज का कुछ हिस्से, मैहर, उमरिया, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में अलर्ट जारी। 

    अगले 5 दिन भट्टी बनेगा मध्य प्रदेश, हीटवेव का अलर्ट, रात का भी बढ़ेगा तापमान

    मध्य प्रदेश के 10 जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, रातों को भी नहीं मिलेगा सुकून, गर्म हवाओं का जोर। 

मध्य प्रदेश के 22 जिलों में तापमान 40 पार

मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान खजुराहो और नर्मदापुरम में रिकॉर्ड किया गया. यहां तापमान 43 डिग्री पहुंच गया है. हालांकि रतलाम और शाजापुर के तापमान में एक दिन में 3 डिग्री की बढोत्तरी हुई, इसके चलते यहां तापमान बढ़कर 42 डिग्री पहुंच गया है. जबलपुर, भोपाल, धार, गुना, ग्वालियर, श्योपुर, उज्जैन में दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया। 

 

admin

Related Posts

सांय 5:00 बजे अपेक्स बैंक में महेंद्र सिंह यादव ने पदभार ग्रहण किया, आयोजन में कई महत्वपूर्ण नेता शामिल

भोपाल अपेक्स बैंक के नवनियुक्त प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने आज सांय 5:00 बजे अपेक्स बैंक के सुभाष यादव समन्वय भवन में अपनी विशाल पदभार यात्रा के साथ प्रवेश किया…

विकास को रफ्तार: 2 मई को इंदौर-पीथमपुर कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मध्यप्रदेश में औद्योगिक प्रगति को नई गति देने और निवेश के लिए दीर्घकालिक आधार तैयार करने की दिशा में इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का प्रथम चरण एक महत्वपूर्ण पहल के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 1 views
243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

IPL 2026: 200 रन अब आसान! RCB की बैटिंग से कांपी लीग, अहमदाबाद में हाई-वोल्टेज मुकाबला

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 1 views
IPL 2026: 200 रन अब आसान! RCB की बैटिंग से कांपी लीग, अहमदाबाद में हाई-वोल्टेज मुकाबला

मुंबई की धमाकेदार बल्लेबाज़ी, हैदराबाद को जीत के लिए 244 रन बनाने की चुनौती

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
मुंबई की धमाकेदार बल्लेबाज़ी, हैदराबाद को जीत के लिए 244 रन बनाने की चुनौती

मुंबई इंडियंस का भावनात्मक इशारा: काली पट्टी में खेला मैच, सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
मुंबई इंडियंस का भावनात्मक इशारा: काली पट्टी में खेला मैच, सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

श्रीलंका क्रिकेट संकट: वित्तीय गड़बड़ियों और सरकारी दखल से बढ़ी अनिश्चितता

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
श्रीलंका क्रिकेट संकट: वित्तीय गड़बड़ियों और सरकारी दखल से बढ़ी अनिश्चितता

मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, वानखेड़े में हैदराबाद पहले करेगी गेंदबाजी

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, वानखेड़े में हैदराबाद पहले करेगी गेंदबाजी