यूट्यूब डेली चार्ट्स में 500+ मिलियन व्यूज के साथ धुरंधर के गाने का जलवा, टॉप 7 वीडियोज देखें

मुंबई 

पुराने जमाने में लोग चित्रहार और रंगोली में गानों का मजा लेते थे। आजकल म्यूजिक वीडियोज देखने और डांस सीखने का बेहतरीन तरीका है। यूट्यूब चार्ट्स रैंकिंग में हम आपको डेली वीडियो रैंकिंग, वीकली टॉप गाने, सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाले आर्टिस्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देंगे। आप यहां जान सकते हैं कि यूट्यूब पर लोग डेली कौन से गाने ज्यादा सुन रहे हैं। आज की लिस्ट में 19 अप्रैल 2026 के म्यूजिक वीडियोज की रैंकिंग है। हमने टॉप 7 गाने लिए हैं। इसमें धुरंधर का दबदबा दिख रहा है। चेक करें लिस्ट…

शरारत
धुरंधर के दोनों पार्ट्स के गानों में सबसे ज्यादा शरारत गाना देखा जा रहा है। चार्ट में यह गाना 132 दिनों से है। डेली चार्ट्स में यह नंबर 1 है। गाने को यूट्यूब से 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को मधुबंती बागची और जैस्मिन सैंडलस ने गाया है। इससे पहले भी इसकी रैंक 1 थी।

बैरण
हरियाणी गाना बैरण काफी समय से लोगों की पसंद बना हुआ है। यह गाना 3 से दो नंबर पर आया है। चार्ट में आए हुए इसे 46 दिन हुए हैं। गाने को बंजारे ऐंड बंजारे ने लिखा है। वीडियो को 102 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

जाइए सजना
धुरंधर द रिवेंज का गाना जाइए सजना 2 नंबर से 3 पर आ गया है। यह गाना 22 हफ्तों से चार्ट में हैं। गाने को जैस्मिन सैंडलस और सतिंदर सरताज ने गाया है। म्यूजिक शाश्वत सचदेव का है। लिरिक्स भी सतिंदर सरताज, जैस्मिन सैंडलस की है।

मुट्टा कलक्की
यूथ फिल्म का गाना मुट्टा कलक्की चार्ट की चौथी पोजिशन पर है। यह तमिल भाषा का गाना है। सोशल मीडिया पर इसकी रील्स वायरल हैं तो यूट्यूब पर भी इसे खूब देखा जा रहा है। चार्ट में आए इसको 64 वीक्स हो चुके हैं। इसके म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर 118 मिलियन के करीब व्यूज मिल चुके हैं।

पवजा मल्ली
चार्ट में पांचवें नंबर पर पवजा मल्ली गाना है। यह तमिल ट्रेंडिंग सॉन्ग है। सिंगर कमल हासन की बेटी श्रुति हासन और उनके साथ साई अभ्यंकर की आवाज है। लिरिक्स विवेक की हैं। गाना 45 हफ्तों से चार्ट में है।

शीशा
हरियाणवी गाने शीशा पर खूब रील्स बन रही हैं। इसका म्यूजिक वीडियो डेली ट्रेंडिंग लिस्ट में छठवें नंबर पर है। मित्ता रोर और स्वरा वर्मा का ये गाना 32 हफ्तों से चार्ट में है।

बैरी
हरियाणवी गाना लोफी 9 से 7 पर आ गया है। यह 58 हफ्तों से चार्ट्स में है। गाने को 81 मिलियन से ज्याद व्यूज मिल चुके हैं। सिंगर प्रदीप सोलंकी और हिना हैं। लिरिक्स रवि सुखचैनपुरिया की हैं।

admin

Related Posts

लॉरेंस बिश्नोई पर बनी डॉक्यू सीरीज पर रोक, OTT रिलीज पर विवाद

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक बार फिर चर्चा में है. लेकिन इस बार उसने किसी को धमकाया नहीं है, बल्कि उसकी जिंदगी पर एक डॉक्यू सीरीज बनी है. जिसका नाम है-…

टॉम क्रूज की ‘टॉप गन’ 40 साल बाद फिर रिलीज, फैंस में जबरदस्त उत्साह

  हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘टॉप गन’ को रिलीज हुए इस साल 40 साल पूरे हो जाएंगे। अब इस मौके पर भारत में ‘टॉप गन’ फिर से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हॉकी इतिहास का एक अध्याय समाप्त: गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 0 views
हॉकी इतिहास का एक अध्याय समाप्त: गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

IPL 2026 Mid-Season Review: टॉप 4 की रेस में कौन आगे?

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 1 views
IPL 2026 Mid-Season Review: टॉप 4 की रेस में कौन आगे?

DC vs PBKS Match Preview: पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और प्लेइंग कंडीशंस

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 1 views
DC vs PBKS Match Preview: पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और प्लेइंग कंडीशंस

RR vs SRH Match Preview: क्या जयपुर में चेज करने वाली टीम फिर मारेगी बाजी?

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 1 views
RR vs SRH Match Preview: क्या जयपुर में चेज करने वाली टीम फिर मारेगी बाजी?

चिन्नास्वामी में बेंगलुरु का धमाल, कोहली-पडिक्कल की बल्लेबाजी से गुजरात को मिली बुरी शिकस्त

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 1 views
चिन्नास्वामी में बेंगलुरु का धमाल, कोहली-पडिक्कल की बल्लेबाजी से गुजरात को मिली बुरी शिकस्त

FIFA रीसेल मार्केट में वर्ल्ड कप फाइनल टिकटों के दाम आसमान पर

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 4 views
FIFA रीसेल मार्केट में वर्ल्ड कप फाइनल टिकटों के दाम आसमान पर