गुजरात को 99 रनों से हराकर मुंबई ने तोड़ी हार की लकीर, अश्वनी ने गेंद से काटा गदर

अहमदाबाद
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 31वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आज यानी 20 अप्रैल को खेला गया। इस मैच को मुंबई इंडियंस ने 99 रन से अपने नाम कर लिया। एमआई ने गुजरात पर यह बड़ी जीत दर्ज की है। इसका फायदा उनको नेट रन रेट में मिलेगा। बता दें कि मुंबई इंडियंस की यह लगातार चौथी हार के बाद पहली जीत थी। वहीं सीजन की एमआई की यह दूसरी जीत थी। उनके 4 अंक हो गए हैं। अब आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में मुंबई 7वें पायदान पर आ गई है।

गुजरात टाइटंस की बैटिंग पूरी तरह से फेल
200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल हो गई। 15.5 ओवर में 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। गुजरात टाइटंस के लिए सर्वाधिक 26 रन वाशिंगटन सुंदर ने बनाए। उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी गुजरात का 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। मुंबई इंडियंस के लिए अश्विनी कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। 2 विकेट मिचेल सैंटनर- अल्लाह गजनफर को मिले। 1-1 विकेट हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह ने भी लिया।साई सुदर्शन पहली बॉल पर ही पारी के आउट हो गए थे। उनको जसप्रीत बुमराह ने डक पर आउट कर दिया था। बता दें कि साई सुदर्शन आईपीएल 2026 में बुमराह की पहली विकेट बने। इन फॉर्म शुभमन गिल 14 तो जोस बटलर भी 5 रन बनाकर आउट हो गए।

तिलक वर्मा ने ठोका तूफानी शतक
तिलक वर्मा के नाबाद तूफानी शतक से मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच विकेट पर 199 रन बनाने में सफल रही। तिलक ने आईपीएल के अपने पहले शतक के दौरान 45 गेंद में 8 चौकों और 7 छक्कों से नाबाद 101 रन की पारी खेलने के अलावा कप्तान हार्दिक पंड्या (15 रन, 16 गेंद, एक चौका) के साथ पांचवें विकेट के लिए 81 और नमन धीर (45) के साथ चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी भी की।

गेंदबाजी में चमके अश्वनी कुमार
200 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को पहली गेंद पर ही तगड़ा झटका लगा. जसप्रीत बुमराह ने साई सुदर्शन को आउट कर इस सीजन अपनी पहली विकेट हासिल की. इसके बाद बाएं हाथ के मीडियम पेसर अश्वनी कुमार ने जलवा दिखाते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए. मिचेल सैंटनर और गजनफर ने 2-2 विकेट झटके. गुजरात के लिए वाशिंगटन सुंदर ने सबसे अधिक 26 रन बनाए। 

मुंबई ने आखिरी 4 ओवर में 73 रन जोड़े
तिलक की पारी की बदौलत मुंबई की टीम अंतिम चार ओवर में 73 रन जोड़ने में सफल रही। टाइटंस की ओर से कागिसो रबाडा सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज ने 25 जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 54 रन देकर 1-1 विकेट हासिल किया।

admin

Related Posts

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने कम स्कोर में किया चमत्कार, 8 रन बनाकर तोड़ा मैक्सवेल का रिकॉर्ड

लखनऊ  आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजॉयंट्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में सभी की नजर वैभव सूर्यवंशी पर थी. लेकिन वैभव इस…

लखनऊ 160 रन का पीछा नहीं कर पाई, राजस्थान ने 40 रन से जीत दर्ज की

लखनऊ लखनऊ सुपर जॉयंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला बुधवार को खेला गया. जिसमें राजस्थान ने 40 रनों से जीत हासिल की और अंक तालिका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने कम स्कोर में किया चमत्कार, 8 रन बनाकर तोड़ा मैक्सवेल का रिकॉर्ड

  • By admin
  • April 23, 2026
  • 1 views
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने कम स्कोर में किया चमत्कार, 8 रन बनाकर तोड़ा मैक्सवेल का रिकॉर्ड

लखनऊ 160 रन का पीछा नहीं कर पाई, राजस्थान ने 40 रन से जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 23, 2026
  • 1 views
लखनऊ 160 रन का पीछा नहीं कर पाई, राजस्थान ने 40 रन से जीत दर्ज की

पाकिस्तानी क्रिकेटर पर ड्रग लेने का आरोप, T20 वर्ल्ड कप में खुलासा, PCB ने जांच शुरू की

  • By admin
  • April 22, 2026
  • 2 views
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर ड्रग लेने का आरोप, T20 वर्ल्ड कप में खुलासा, PCB ने जांच शुरू की

कर्ज में फंसा वन8 कम्यून, विराट कोहली ने तोड़ा संबंध, कोर्ट के आदेश से ताला लगा

  • By admin
  • April 22, 2026
  • 3 views
कर्ज में फंसा वन8 कम्यून, विराट कोहली ने तोड़ा संबंध, कोर्ट के आदेश से ताला लगा

हैदराबाद की बड़ी जीत: अभिषेक का शतक, मलिंगा ने लिए 4 विकेट, दिल्ली को 47 रन से हराया

  • By admin
  • April 22, 2026
  • 3 views
हैदराबाद की बड़ी जीत: अभिषेक का शतक, मलिंगा ने लिए 4 विकेट, दिल्ली को 47 रन से हराया

‘विराट कोहली की वजह से क्रिकेट फॉलो करता हूं’: नोवाक जोकोविच ने किंग कोहली और भारत को लेकर क्या कहा?

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 4 views
‘विराट कोहली की वजह से क्रिकेट फॉलो करता हूं’: नोवाक जोकोविच ने किंग कोहली और भारत को लेकर क्या कहा?