चीन की इलेक्ट्रिक कार कंपनी की भारत में एंट्री, Chery QQ3 SUV की डिजाइन को मिला पेटेंट

मुंबई 

चीनी कार निर्माता कंपनी Chery भारतीय बाजार में एंट्री करने वाली है. इसके लिए कंपनी ने अपनी नई Chery QQ3 SUV के डिजाइन को भारत में पेटेंट कराया है. कार निर्माता Chery, JSW के साथ मिलकर, इस साल के आखिर में Jetour T2 SUV लॉन्च करने वाली है. इसके बाद Jaecoo J5, iCar V23, Tiggo 7L और Lepas L6 जैसी अन्य गाड़ियां भी लॉन्च होने की उम्मीद है। 

Chery QQ3 का आकार
Chery QQ3 के चीन-स्पेसिफिक मॉडल की बात करें तो इसकी लंबाई 4,195 मिमी, चौड़ाई 1,811 मिमी और ऊंचाई 1,569 मिमी है, जबकि इसका व्हीलबेस 2,700 मिमी है. Chery QQ3 में 375 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसे बढ़ाकर 1,450 लीटर तक किया जा सकता है. इसके अलावा, इसमें 70 लीटर का स्मार्ट फ्रंक भी मिलता है, जिससे इस कॉम्पैक्ट SUV की कुल स्टोरेज क्षमता बढ़ जाती है। 

Chery QQ3 का एक्सटीरियर
कार के एक्सटीरियर की बात करें तो Chery QQ3 के सामने वाले बम्पर के निचले हिस्से पर एक छोटी, गोल-आयताकार ग्रिल लगाई गई है, जो इस इलेक्ट्रिक SUV को एक 'स्माइली फेस' देता है. इसके अलावा, Chery QQ3 में एक फ्रंट व्यू कैमरा और फ्रंट पार्किंग सेंसर भी मिलते हैं, और साथ ही Q-आकार की LED हेडलाइट्स लगाई गई हैं, जो इस कार को एक खुशनुमा और आकर्षक डिज़ाइन प्रदान करती हैं। 

कार के साइड प्रोफ़ाइल की बात करें तो इसमें 17-इंच के टू-टोन स्टार शील्ड व्हील्स, व्हील आर्च पर ब्लैक क्लैडिंग, सेमी-फ़्लश दरवाज़े के हैंडल और बॉडी के कलर वाले एक्सटीरियर रियर-व्यू मिरर (ORVMs) जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं. इसके पिछले हिस्से में Q-आकार की LED टेललाइट्स और एक स्पॉइलर लगा है। 

Chery QQ3 का इंटीरियर
चीन-स्पेसिफिक QQ3 के इंटीरियर को देखें तो इस कार में 15.6-इंच का डिजिटल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, AI असिस्टेंट, Qualcomm Snapdragon 8155 कॉकपिट चिप, ड्राइवर फटीग वॉर्निंग, USB चार्जिंग पोर्ट और रिमोट व्हीकल कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

इसके अलावा, इस कार के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, पीछे के AC वेंट्स, ब्लूटूथ-की, की-लेस एंट्री, पेट मोड, 10-स्पीकर ऑडियो सेटअप, 540-डिग्री पैनोरमिक कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल, पार्क असिस्ट और Level-2 ADAS फीचर्स मिलते हैं। 

Chery QQ3 का बैटरी पैक और पावर
चीन-स्पेसिफिक Chery QQ3 एसयूवी में दो अलग-अलग बैटरी पैक मिलता है, जिनमें पहला 29.48-kWh का बैटरी पैक और दूसरा 41.28-kWh का बैटरी पैक है. ये बैटरी पैक कार के पिछले एक्सल पर लगे एक इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है। 

यह कार पिछले व्हील्स पर मिलता है. पावर आउटपुट की बात करें तो इसमें पहला बैटरी पैक 77.77 bhp की पावर और 90 Nm का टॉर्क देता है, जबकि दूसरा बैटरी पैक 128.69 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क देता है। 

admin

Related Posts

Stock Market Rally: एक खबर ने अमेरिका से बढ़ाई शेयर बाजार की रफ्तार, वॉर का डर धुंधला

मुंबई  मंगलवार को शेयर बाजार (Stock Market) में मंगल ही मंगल नजर आ रहा है. ओपनिंग के साथ ही मार्केट के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे…

23 अप्रैल को लॉन्च होगी नई BMW F 450 GS, कंपनी ने शुरू की प्री-बुकिंग प्रक्रिया

मुंबई   प्रीमियम दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी BMW Motorrad भारतीय बाजार में अपनी नई BMW F 450 GS एडवेंचर मोटरसाइकिल को 23 अप्रैल को आधिकारिक पर लॉन्च करने वाली है. लेकिन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात को 99 रनों से हराकर मुंबई ने तोड़ी हार की लकीर, अश्वनी ने गेंद से काटा गदर

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 1 views
गुजरात को 99 रनों से हराकर मुंबई ने तोड़ी हार की लकीर, अश्वनी ने गेंद से काटा गदर

टी20 टीम में BCCI का बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर हो सकते हैं कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 1 views
टी20 टीम में BCCI का बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर हो सकते हैं कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 3 views
IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 5 views
आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 4 views
IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 1 views
शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं