CBSE 12वीं का रिजल्ट कब जारी हो सकता है? पिछले 5 सालों के ट्रेंड से मिल रही हैं ये संकेत

 नई दिल्ली
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 के जारी होने के बाद अब सबकी निगाहें CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 पर टिकी हुई है. उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर परिणाम जारी कर सकता है. इस बीच सोशल मीडिया पर बोर्ड रिजल्ट डेट को लेकर अफवाहों की आंधी चल रही है. हालांकि, बोर्ड की ओर से इसके लिए अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है. लेकिन पिछले 5 सालों के ट्रेंड की बात करें तो, बोर्ड मई के महीने में रिजल्ट जारी करता आया है। 

मार्कशीट की हार्डकॉपी स्कूल से मिलती है लेकिन डिजिटल दौर में छात्र घर बैठे रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। 

बिना शोर-शराबे के जारी हुआ रिजल्ट 

बता दें कि इस साल 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 अप्रैल को खत्म हुई है. कॉपियों की जांच की स्पीड को देखते हुए संभावना है कि बोर्ड मई के दूसरे हफ्ते में रिजल्ट जारी कर सकती है. जैसे सीबीएसई 10वीं रिजल्ट बिना किसी शोर-शराबे के आ गया है, वैसे ही 12वीं के परिणाम की भी उम्मीद की जा रही है। 

क्या है पिछले 5 सालों का ट्रेंड? 
वहीं, पिछले 5 सालों के ट्रेंड की बात करें तो, साल 2025 में बोर्ड ने 13 मई को रिजल्ट जारी किया था. साल 2024 में 13 मई, 2023 में 12 मई, 2022 में 22 जुलाई और 2021 में 30 जुलाई (कोविड के कारण देरी) को परिणाम जारी किया गया था। 

इन दो तरीकों से चेक कर सकते हैं रिजल्ट 

छात्र दो तरीके से CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

सबसे पहले वे ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. 

लेकिन अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट जारी होने के बाद आप तुरंत ही मार्कशीट देखे तो डिजीलॉकर एक अच्छा माध्यम है. 

इसके लिए सबसे पहले डिजीलॉकर ऐप इंस्टॉल करें या वेबसाइट पर जाएं. 

आधार कार्ड के जरिए अकाउंट वेरिफाई करें. 

रिजल्ट वाले दिन CBSE विकल्प को चुनें. अपना रोल नंबर और 6-अंकों का सिक्योरिटी पिन (जो आपको स्कूल से मिला है) एंटर करें। 

आपको रिजल्ट शो होने लगेगा. 

admin

Related Posts

MP पुलिस बैंड भर्ती 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने के बाद अब इस तारीख तक करें अप्लाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने आरक्षक (बैंड) के 679 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पहले आवेदन की अंतिम तिथि…

बीईसीआईएल में मेडिकल लैब तकनीशियन और अन्य 28 पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि 27 अप्रैल

नई दिल्ली ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। बीईसीआईएल ने मेडिकल लैब तकनीशियन (एमएलटी) समेत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 1 views
आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 1 views
हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 3 views
हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर