उड़ान के दौरान बड़ा खतरा टला—यूपी में लैंडिंग करते वक्त प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त, ट्रेनी पायलट सुरक्षित

अलीगढ़
अलीगढ़ एयरपोर्ट पर शनिवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। फ्लाइंग एकेडमी का विमान रनवे पर सेंटर लाइन से हटने पर दुघर्टनाग्रस्त हो गया। हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ। विमान को महिला ट्रेनी पायलट लैंडिंग करा रही थीं। हादसे में पायलट भी बाल-बाल बचीं। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसर मामले की जांच कर रहे हैं। धनीपुर स्थित अलीगढ़ एयरपोर्ट पर दो फ्लाइंग एकेडमी चेतक व पायनियर संचालित है। इनके द्वारा पायलटों को विमान उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाती है। देशभर के बच्चे यहां ट्रेनिंग ले रहे हैं।

शनिवार को भी रोजाना की तरह ही पायनियर एकेडमी के विद्यार्थी विमान उड़ा रहे थे। करीब साढ़े नौ बजे सेशना-152 विमान को उड़ाकर वापसी करते हुए महाराष्ट्र के नागपुर की महिला ट्रेनी पायलट लैंडिंग कर रही थीं। इसी दौरान रनवे के सेंटर लाइन से विमान करीब एक मीटर तक हटते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में महिला ट्रेनी पायलट भी बाल-बाल बची। हादसे की जानकारी मिलते ही पायनिर कंपनी के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर सत्यव्रत सारस्वत ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए महिला ट्रेनी पायल से बात की।

क्या होता है सोलो पायलट
सोलो पायलट वह पायलट है, जो विमान को अकेले उड़ाता है, बिना किसी अन्य पायलट या यात्री के यह एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण चरण है, जो पायलट को विमान संचालन में आत्मनिर्भर बनाता है और खुद को तनावपूर्ण स्थितियों से निपटने में मदद करता है।

12 एयरक्राफ्ट से 100 प्रशिक्षु ले रहे ट्रेनिंग
धनीपुर एयर पोर्ट पर पायनियर के अलावा चेतक फ्लाइंग क्लब रजिस्टर्ड हैं। फिलहाल चेतक और पायनियर फ्लाइंग क्लब में 100 प्रशिक्षु हैं। दोनों क्लब के पास 12 एयर क्राफ्ट हैं।

पूर्व में भी हो चुके हैं हादसे
​अलीगढ़ एयरपोर्ट पर प्रशिक्षण विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पायनियर एविएशन कंपनी के विमान यहां हादसों का शिकार हो चुके हैं। मई 2025 में भी पायनियर का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

क्या बोले जिम्मेदार
एयरपोर्ट अथॉरिटी डायरेक्टर सत्यव्रत सारस्वत ने बताया, सुबह के समय सूचना आई थी कि एयरपोर्ट के रनवे पर कुछ हुआ है। मौके पर जाकर देखा गया था एक ट्रेनी विमान रनवे की सेंटर लाइन से अलग गया था। हालांकि विमान व पायलट दोनों सुरक्षित हैं।

प्रभारी एयरपोर्ट अतुल गुप्ता का कहना है कि एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा घटना की जानकारी दी गई थी। विमान व ट्रेनी पायलट दोनों ही सुरक्षित बताए गए हैं। प्रशासन द्वारा मामले में जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। वहीं पायनियर फ्लाइंग क्लब अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि बताया, रनवे पर ही विमान रहा था। सेन्टर लाइन से दो-तीन मीटर तक इधर-उधर ट्रेनी विमान रह सकता है। सबकुछ सामान्य है।

 

admin

Related Posts

एआई कंट्रोल रूम से की गई लाइव मॉनिटरिंग, सहायक आचार्य पुनर्परीक्षा सम्पन्न

6 जनपदों में दो पालियों में शांतिपूर्ण व नकलविहीन परीक्षा लखनऊ उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा सहायक आचार्य (विज्ञापन संख्या-51) के अंतर्गत 17 विषयों की लिखित पुनर्परीक्षा प्रदेश…

मुसलमानों के अलावा किसी के बारे में नहीं सोचती तृणमूल कांग्रेस, डबल इंजन सरकार बनने पर नाक रगड़कर भीख मांगेंगे टीएमसी के गुंडे

कूच बिहार/जलपाईगुड़ी.  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में फिर गरजे। माथाभांगा व धुपगुड़ी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने नारी शक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 3 views
हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त, स्मृति मंधाना बनीं भारत की नंबर 1 T20I रन स्कोरर

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 2 views
रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त, स्मृति मंधाना बनीं भारत की नंबर 1 T20I रन स्कोरर

कोचिंग स्टाइल पर खुलासा: हरभजन सिंह ने आशीष नेहरा को लेकर बेबाक राय रखी

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
कोचिंग स्टाइल पर खुलासा: हरभजन सिंह ने आशीष नेहरा को लेकर बेबाक राय रखी