TCS नासिक कांड में मास्टरमाइंड निदा खान की प्रेग्नेंसी का खुलासा, गिरफ्तारी से बचने की कोशिश

नासिक 

नासिक टीसीएस धर्मांतरण कांड पर बड़ा खुलासा हुआ है. टीसीएस नासिक कांड की मास्टरमाइंड मानी जा रही निदा खान ने जेल जाने से बचने के लिए नया दांव खेला है. पहले कहा ग या कि निदा खान कंपनी की एचआर है. मगर परिवार का दावा है कि वह कंपनी की एचआर हेड नहीं है. वह कंपनी में एक टेलीकॉलर थी. बहरहाल, उस पर आईटी की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की नासिक यूनिट में जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप है. उसके परिवार वालों का कहना है कि निदा खान प्रेग्नेंट है और मुंबई में हैं। 

आरोपी निदा खान अभी टीसीएस के नासिक यूनिट में कथित धर्मांतरण मामले में फरार चल रही है. सूत्रों का कहना है कि आरोपी निदा खान ने अग्रिम जमानत के लिए स्थानीय अदालत में अर्जी दाखिल कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, निदा खान अपनी गर्भावस्था को मुख्य आधार बनाकर अग्रिम जमानत की मांग करेगी। 

सूत्रों के मुताबिक, 26 वर्षीय निदा खान ने पिछले साल जनवरी में शादी के बाद मुंबई शिफ्ट किया था. उसने कंपनी के मुंबई ब्रांच में ट्रांसफर लिया था. निदा खान गर्भावस्था के शुरुआती चरण में है. उसे अग्रिम जमानत के लिए मुख्य तर्क के रूप में पेश किया जाएगा. वहीं, अभियोजन पक्ष जमानत का विरोध कर सकता है. उनका कहना है कि निदा खान इस मामले की ‘मास्टरमाइंड’ हैं, जिन्होंने पीड़ितों को धार्मिक गतिविधियों के लिए मजबूर किया। 

अब तक फरार निदा खान को लेकर कंपनी ने खुद दिया बड़ा अपडेट

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टीसीएस (TCS) नासिक के बीपीओ सेंटर में हुआ कांड अब चर्चा का विषय बन गया है. ऑफिस के अंदर धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न जैसे मामले आने के बाद सबसे चर्चित नाम वहां की HR हेड बताई जा रही निदा खान का है. इस पूरी केस के खुलासे के बाद से ही वह फरार चल रही है. उसकी तलाश में महाराष्ट्र पुलिस और एसआईटी टीम लगी है. हालांकि अभी तक उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. इस बीच TCS की तरफ से निदा खान को लेकर कुछ जानकारियां दी गई है। 

टीसीएस से पूछे गए कुछ सवालों के जवाब में वहां से जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक TCS सूत्रों का कहना है कि निदा खान वहां HR हेड या मैनेजर के तौर पर काम नहीं करती थी. वह वहां सिर्फ टेलीकॉलर के रूप में काम करती थी. नासिक में दर्ज नौ एफआईआर में पहली रिपोर्ट से ही निदा खान का नाम सामने आया था. आरोपों के मुताबिक, वह उन लोगों के समूह का हिस्सा थी, जिन पर महिला और पुरुष कर्मचारियों को निशाना बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं. मामले सामने आने के बाद से ही निदा खान फरार बताई जा रही है. महाराष्ट्र पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक उसका कोई ठोस सुराग सामने नहीं आया है. जांच से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद ही कई अहम पहलुओं से पर्दा उठ सकता है खासकर यह कि वह इस पूरे नेटवर्क में उसकी क्या भूमिका थी। 
 

मुंबई में निदा खान के परिवार का क्या दावा?

    निदा खान BPO की ह्यूमन रिसोर्स टीम के लिए काम नहीं करती है. उसका पद टेली-कॉलर का है और वह सेल्स टीम का हिस्सा है. उसने दिसंबर 2021 में BPO जॉइन किया था और वह इसके सीनियर कर्मचारियों में से नहीं हैं। 

    वह कभी भी HR टीम से जुड़ी नहीं रही है.
    उसका परिवार मुंबई में लकड़ी का कारोबार करता है.
    निदा खान और उसके दो भाई-बहन हैं. एक छोटा भाई और एक बड़ी बहन. सबने नासिक में पढ़ाई की है.
    निदा ने कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है और अभी काम करने के साथ-साथ कॉरेस्पोंडेंस के जरिए MBA की पढ़ाई भी कर रही है.
    निदा खान मुंबई में है और अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही है. अग्रिम जमानत के लिए अर्ज़ी दी गई है.

टीसीएस नासिक धर्मातंरण मामला क्या है?

दरअसल निदा खान उन आठ कर्मचारियों में शामिल है, जिन पर टीसीएस के नासिक बीपीओ में अपने सहकर्मियों के साथ कथित बलात्कार, यौन उत्पीड़न, धार्मिक दबाव और अन्य प्रकार के उत्पीड़न का आरोप है. इस मामले ने कॉरपोरेट कल्चर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. आठ में से सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि निदा खान अभी भी फरार है। 

कैसे सामने आया पूरा मामला

यह मामला तब सामने आया, जब नासिक पुलिस ने 23 वर्षीय बीपीओ कर्मचारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की. पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके सीनियर सहकर्मी दानिश शेख ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. यह केस भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 69 (शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना), 75 (यौन उत्पीड़न) और 299 (धर्म या धार्मिक आस्था का अपमान) शामिल हैं.

पीड़िता ने क्या आरोप लगाए

पीड़िता ने आरोप लगाया कि दानिश और एक अन्य सहकर्मी तौसीफ ने उसे इस्लाम धर्म हिंदू धर्म से बेहतर है, यह समझाने की कोशिश की. उसने दावा किया कि तौसीफ और निदा खान ने एक हिंदू देवी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की. इस मामले ने देशभर में हड़कंप मचा दिया है. शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि आरोपी एक गैंग की तरह काम करते थे और 18 से 25 साल की महिला कर्मचारियों को निशाना बनाते थे.

कौन-कौन अरेस्ट

अब तक इस मामले में आठ लोगों दानिश शेख, तौसीफ अत्तर, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ आफताब अंसार, शाहरुख शेख और एक महिला को गिरफ्तार किया जा चुका है.

admin

Related Posts

ईरान संघर्ष के बीच अरब सागर में भारत ने नो फ्लाई जोन घोषित किया, पाकिस्तान में मचा हड़कंप

मुंबई  ईरान जंग की वजह से दुनियाभर में उथल-पुथल की स्थिति है. होर्मुज स्‍ट्रेट से जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने के कारण एनर्जी सप्‍लाई चेन भी चरमरा गई है. इसके…

महिला आरक्षण की राह मुश्किल: लोकसभा में फेल हुआ बिल, 298 वोट भी नहीं दिला पाए जीत

नई दिल्ली. लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल यानी 131वें संविधान संशोधन विधेयक पर दो दिनों तक लगातार चली चर्चा के बाद आज (शुक्रवार, 17 अप्रैल को) शाम हुई वोटिंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर BCCI का जुर्माना, बड़ा कदम उठाया

  • By admin
  • April 17, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर BCCI का जुर्माना, बड़ा कदम उठाया

एंटी-डोपिंग 2025 कानून लाग,भारत में खेलों की शुचिता पर सरकार का फोकस

  • By admin
  • April 17, 2026
  • 1 views
एंटी-डोपिंग 2025 कानून लाग,भारत में खेलों की शुचिता पर सरकार का फोकस

राजीव गांधी स्टेडियम में हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद

  • By admin
  • April 17, 2026
  • 2 views
राजीव गांधी स्टेडियम में हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद

चिन्नास्वामी पिच रिपोर्ट और मैच से जुड़ी पूरी जानकारी

  • By admin
  • April 17, 2026
  • 2 views
चिन्नास्वामी पिच रिपोर्ट और मैच से जुड़ी पूरी जानकारी

ICC ने शुरू की जांच: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में मैच फिक्सिंग का शक, इस देश के खिलाड़ी पर ध्यान

  • By admin
  • April 17, 2026
  • 2 views
ICC ने शुरू की जांच: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में मैच फिक्सिंग का शक, इस देश के खिलाड़ी पर ध्यान

GT vs KKR Match Preview: पिच बैटिंग के लिए मुफीद, टॉस बनेगा गेम चेंजर

  • By admin
  • April 17, 2026
  • 1 views
GT vs KKR Match Preview: पिच बैटिंग के लिए मुफीद, टॉस बनेगा गेम चेंजर