हार से जूझती मुंबई बनाम फॉर्म में पंजाब ,पूरा प्रीव्यू

 मुंबई

आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में आज (16 अप्रैल) मुंबई इंडियंस की भिड़ंत पंजाब किंग्स के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां दोनों टीमों की कोशिश रहेगी कि वह इस मुकाबले को जीतकर अंकतालिका में अपनी स्थिति को और मजबूत करें. टूर्नामेंट के 23 मुकाबले बीत जाने के बाद मुंबई की टीम अपने चार मुकाबलों में एक जीत और तीन हार के बाद दो अंक (-0.772) लेकर नौवें पायदान पर काबिज है, जबकि पंजाब की टीम अपने शुरुआती चार मुकाबलों में तीन जीत और एक मैच बारिश की वजह से ड्रॉ होने के बाद सात अंक लेकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर स्थित है.
आज के मैच से जुड़ी जरूरी जानकारी

मैच: आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा.

समय और तारीखः गुरुवार 16 अप्रैल, शाम 7:30 बजे से (भारतीय समयानुसार)

आयोजन स्थलः वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

पिच रिपोर्ट
आज का मुकाबला मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां अबतक बल्लेबाजों की तरफ से धूम देखने को मिली है. उम्मीद जताई जा रही है कि आज के मुकाबले में एक बार फिर से यह मैदान बल्लेबाजी के लिए शानदार साबित हो सकती है. जारी सीजन के खबर लिखे जाने तक यहां कुल दो मैच खेले गए हैं. जहां चारों पारियों में 220 से अधिक रने हैं.

मौसम का पूर्वानुमान
मैच के दौरान पूरी तरह से आसमान साफ रहेगा. यानी कि बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है. तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. हालांकि, आर्द्रता 60 प्रतिशत के आसपास रहेगी, जिसके कारण खिलाड़ियों को खेलने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है.

MI बनाम PBKS हेड टू हेड रिकॉर्ड
कुल खेले गए मैच: 34

MI की जीत: 17

PBKS की जीत: 17
मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण चैनल सूची

टीवी: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस: दानिश मालेवार, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट.

इम्पैक्ट प्लेयरः दीपक चाहर
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

इम्पैक्ट प्लेयरः विजयकुमार वैशाक

admin

Related Posts

शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

 नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार ओपनर शेफाली वर्मा ने इतिहास रच दिया है. शेफाली 22 साल और 81 दिन की उम्र में 100 T20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली…

पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रन से मात दी, प्रियांश और कॉनली ने तोड़े कई अहम रिकॉर्ड

नईदिल्ली  आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला रविवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जॉयंट्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 54 रनों से शानदार जीत हासिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 0 views
शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रन से मात दी, प्रियांश और कॉनली ने तोड़े कई अहम रिकॉर्ड

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 2 views
पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रन से मात दी, प्रियांश और कॉनली ने तोड़े कई अहम रिकॉर्ड

पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 5 views
आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर