शहीद मानसिंह की वीरता को सलाम, पुलिस स्थापना दिवस पर होगा सम्मान

 बांसवाड़ा

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक भावुक और गर्व से भरी पहल सामने आई है. वर्ष 1982 में डकैती के दौरान शहीद हुए पुलिस जवान मानसिंह को इस बार पुलिस स्थापना दिवस पर सम्मानित किया जाएगा. यह निर्णय पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी की पहल पर लिया गया है.

डकैती के दौरान दिखाई थी बहादुरी
मानसिंह उस समय घाटोल पुलिस चौकी में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे. 2 और 3 मार्च 1982 की रात गश्त के दौरान Bank of Baroda की घाटोल शाखा में 8 से 10 इस दौरान मानसिंह ने बिना डरे एक डकैत को पकड़ लिया. बाकी डकैतों ने उन पर जानलेवा हमला किया और तलवार से उनके दोनों हाथ काट दिए. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अंत तक मुकाबला करते रहे और वीरगति को प्राप्त हुए.

मरणोपरांत मिला था वीरता पदक
उनके इस अदम्य साहस के लिए उन्हें मरणोपरांत पुलिस पदक फॉर गैलेंट्री से सम्मानित किया गया था. उनका बलिदान आज भी पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय है. एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि शहीद मानसिंह की याद को जीवित रखने के लिए पुलिस लाइन में उनकी तस्वीर लगाई जाएगी. इससे पुलिसकर्मी और आम लोग उनके साहस से प्रेरणा ले सकेंगे.

पार्क का नाम रखा गया ‘शहीद मानसिंह बालोद्यान'
पुलिस लाइन में बने चिल्ड्रन्स पार्क का नाम बदलकर “शहीद मानसिंह बालोद्यान” कर दिया गया है. यह कदम उनकी स्मृति को स्थायी रूप देने की दिशा में उठाया गया है. राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस दौरान शहीद को श्रद्धांजलि दी जाएगी और उनके साहसिक बलिदान को याद किया जाएगा.

एसपी की पहल की हो रही सराहना
एसपी सुधीर जोशी ने पुराने दस्तावेज मंगवाकर पूरे मामले का अध्ययन किया और शहीद को सम्मान दिलाने की पहल की. उनकी इस सोच की पुलिस विभाग में व्यापक सराहना हो रही है. 44 साल बाद मिल रहा यह सम्मान आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का मजबूत संदेश देगा.

admin

Related Posts

राजस्थान के रेगिस्तान में वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, चार नई मकड़ी प्रजातियों की पहचान

 जैसलमेर राजस्थान के जैसलमेर में स्थित डेजर्ट नेशनल पार्क से एक बड़ी खोज सामने आई है. इस क्षेत्र में वैज्ञानिकों ने जंपिंग स्पाइडर की नई प्रजाति ‘मोग्रस शुष्का' को खोजा…

पेपर लीक मामले में सख्ती: सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी राहत

 जयपुर सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान लोक परीक्षा घोटाले से जुड़े मामले में बड़ा फैसला सुनाया है. न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने आरएएस चयनित हनुमाना राम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विक्टर एक्सेलसन ने कहा अलविदा

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 3 views
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विक्टर एक्सेलसन ने कहा अलविदा

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी IPL 2026 में हो सकती है खतरे में, पहले भी झेल चुके हैं कप्तानी की मुश्किलें

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 3 views
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी IPL 2026 में हो सकती है खतरे में, पहले भी झेल चुके हैं कप्तानी की मुश्किलें

यूईएफए चैंपियंस लीग: एटलेटिको ने बार्सिलोना को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 2 views
यूईएफए चैंपियंस लीग: एटलेटिको ने बार्सिलोना को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

मुंबई बनाम पंजाब मुकाबला: हार्दिक पांड्या की टीम पर वापसी का दबाव

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 2 views
मुंबई बनाम पंजाब मुकाबला: हार्दिक पांड्या की टीम पर वापसी का दबाव

टी20 टीम में सूर्या-गंभीर पर नजर, BCCI के सामने बड़ा फैसला

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 2 views
टी20 टीम में सूर्या-गंभीर पर नजर, BCCI के सामने बड़ा फैसला

पहले कहा पाकिस्तान में फ्यूल संकट, अब भारत को बताया जिम्मेदार ,नकवी के बयान पर विवाद

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 2 views
पहले कहा पाकिस्तान में फ्यूल संकट, अब भारत को बताया जिम्मेदार ,नकवी के बयान पर विवाद