10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित बच्चों ने मारी बाजी

बड़वानी.
आज घोषित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा परिणाम में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1, बड़वानी ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी परंपरा को कायम रखा है। सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 100% रहा। कुल 190 छात्र-छात्राओं में से 189 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में तथा 1 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ।

इसी प्रकार कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 93% रहा। कक्षा 12वीं में 189 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में तथा 4 छात्र-छात्राएं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष 115 छात्र-छात्राओं ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए, जिससे वे शासन की लैपटॉप योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र बने हैं।

संस्था के विज्ञान संकाय के छात्र आर्यन मनोहर कानासे ने शासकीय विद्यालयों में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए 92.2 प्रतिशत अंक अर्जित किए, जो विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। संस्था के प्राचार्य अनिल मिश्रा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, अनुशासन एवं शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार श्रेष्ठ परिणाम देने का संकल्प लिया है।

admin

Related Posts

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा में सांदीपनि विद्यालयों के विकास कार्यों एवं प्रस्तावों की समीक्षा की

भोपाल.  उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा जिले में संचालित एवं प्रस्तावित सांदीपनि विद्यालयों के विकास कार्यों एवं प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सांदीपनि विद्यालय (पीके कन्या)…

झाबुआ के बोर्ड परिणामों में शानदार प्रदर्शन पर महिला बाल विकास मंत्री भूरिया ने दी बधाई

भोपाल.  मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों में झाबुआ जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विक्टर एक्सेलसन ने कहा अलविदा

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 3 views
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विक्टर एक्सेलसन ने कहा अलविदा

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी IPL 2026 में हो सकती है खतरे में, पहले भी झेल चुके हैं कप्तानी की मुश्किलें

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 3 views
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी IPL 2026 में हो सकती है खतरे में, पहले भी झेल चुके हैं कप्तानी की मुश्किलें

यूईएफए चैंपियंस लीग: एटलेटिको ने बार्सिलोना को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 2 views
यूईएफए चैंपियंस लीग: एटलेटिको ने बार्सिलोना को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

मुंबई बनाम पंजाब मुकाबला: हार्दिक पांड्या की टीम पर वापसी का दबाव

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 2 views
मुंबई बनाम पंजाब मुकाबला: हार्दिक पांड्या की टीम पर वापसी का दबाव

टी20 टीम में सूर्या-गंभीर पर नजर, BCCI के सामने बड़ा फैसला

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 2 views
टी20 टीम में सूर्या-गंभीर पर नजर, BCCI के सामने बड़ा फैसला

पहले कहा पाकिस्तान में फ्यूल संकट, अब भारत को बताया जिम्मेदार ,नकवी के बयान पर विवाद

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 2 views
पहले कहा पाकिस्तान में फ्यूल संकट, अब भारत को बताया जिम्मेदार ,नकवी के बयान पर विवाद