बीसलपुर परियोजना का शटडाउन समाप्त, अजमेर में जल आपूर्ति फिर शुरू

अजमेर

अजमेर में बीसलपुर पाइपलाइन मरम्मत का काम पूरा हो गया. 30 घंटे का शटडाउन खत्‍म हो गया. कई इलाकों में सप्लाई बहाल हो गई. कल तक जलापूर्ति पूरी तरह पटरी पर आने की उम्मीद है. अब लोगों को पानी की समस्‍या नहीं होगी. पहले की तरह से पानी की सप्‍लाई शुरू हो जाएगी. जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने बीसलपुर-अजमेर पेयजल परियोजना के अंतर्गत 30 घंटे का शटडाउन लिया था.

30 घंटे का शटडाउन
अजमेर में 12 अप्रैल रात 12 बजे से 14 अप्रैल सुबह 6 बजे तक 30 घंटे पेयजल सप्लाई बंद थी. इस दौरान 1600 एमएम और 1500 एमएम पाइपलाइन पर जरूरी तकनीकी कार्य किए गए.

इन इलाको में सप्लाई बाधित
शटडाउन के कारण अजमेर शहर के साथ-साथ ब्यावर, किशनगढ़, नसीराबाद, सरवाड़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रही. शहर के प्रमुख इलाकों में वैशाली नगर, पंचशील, आदर्श नगर, माकड़वाली रोड, धोलाभाटा, क्रिश्चियनगंज, केसरगंज, रामगंज, सिविल लाइंस, फॉयसागर रोड और दरगाह क्षेत्र सहित कई कॉलोनियों में पानी की सप्लाई बंद थी.

लोगों को हुई परेशानी?
30 घंटे पानी की सप्लाई बंद रहने से नागरिकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा. घरों में पानी स्टोरेज सीमित होने से खाना बनाना, नहाना और साफ-सफाई जैसी दैनिक जरूरतें प्रभावित हुई. छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को ज्यादा दिक्कतें झेलनी पड़ी. होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों पर भी इसका असर पड़ा.

admin

Related Posts

राजस्थान के रेगिस्तान में वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, चार नई मकड़ी प्रजातियों की पहचान

 जैसलमेर राजस्थान के जैसलमेर में स्थित डेजर्ट नेशनल पार्क से एक बड़ी खोज सामने आई है. इस क्षेत्र में वैज्ञानिकों ने जंपिंग स्पाइडर की नई प्रजाति ‘मोग्रस शुष्का' को खोजा…

पेपर लीक मामले में सख्ती: सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी राहत

 जयपुर सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान लोक परीक्षा घोटाले से जुड़े मामले में बड़ा फैसला सुनाया है. न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने आरएएस चयनित हनुमाना राम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

यूईएफए चैंपियंस लीग: एटलेटिको ने बार्सिलोना को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 1 views
यूईएफए चैंपियंस लीग: एटलेटिको ने बार्सिलोना को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

मुंबई बनाम पंजाब मुकाबला: हार्दिक पांड्या की टीम पर वापसी का दबाव

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 1 views
मुंबई बनाम पंजाब मुकाबला: हार्दिक पांड्या की टीम पर वापसी का दबाव

टी20 टीम में सूर्या-गंभीर पर नजर, BCCI के सामने बड़ा फैसला

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 2 views
टी20 टीम में सूर्या-गंभीर पर नजर, BCCI के सामने बड़ा फैसला

पहले कहा पाकिस्तान में फ्यूल संकट, अब भारत को बताया जिम्मेदार ,नकवी के बयान पर विवाद

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 2 views
पहले कहा पाकिस्तान में फ्यूल संकट, अब भारत को बताया जिम्मेदार ,नकवी के बयान पर विवाद

RCB vs LSG: जीत की लय बरकरार रखेगा बेंगलुरु या पलटवार करेगा लखनऊ?

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 2 views
RCB vs LSG: जीत की लय बरकरार रखेगा बेंगलुरु या पलटवार करेगा लखनऊ?

KKR की IPL 2026 में चौथी हार, CSK ने बढ़त बनाई 32 रन से

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 3 views
KKR की IPL 2026 में चौथी हार, CSK ने बढ़त बनाई 32 रन से