एसजेवीएन में अप्रेंटिस के 32 पदों पर भर्ती, 27 अप्रैल तक भरे जा सकते हैं आवेदन

पटना
 सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएन) ने अप्रेंटिसशिप के विभिन्न 32 पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं, उनमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 6, टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के 9, और ट्रेड (आईटी) अप्रेंटिस के 17 पद शामिल हैं। एसजेवीएन लिमिटेड की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

 एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित पद अनुसार किसी भी एआईसीटीई/यूजीसी से मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक 4 वर्षीय ग्रेजुएशन डिग्री/ 2 वर्षीय पूर्णकालिक एमबीए (विषय के अनुसार), एआईसीटीई/राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड से संबंधित शाखा में पूर्णकालिक 3 वर्षीय पॉलिटेक्निकल डिप्लोमा, एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित ट्रेड में नियमित पूर्णकालिक आईटीआई पाठ्यक्रम के साथ मैट्रिक पास होना आवश्यक है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 27 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को प्रति माह स्टाइपेंड के तौर पर पद अनुसार 7,000 से 10,000 रुपए के बीच दिए जाएंगे।

उम्मीदवावारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 100 रुपए तय किया गया है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसजेवीएन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद अनुसार दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइड में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉम को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

वहीं, भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को एसजेवीएन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, वहां संबंधित पद के लिए जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

admin

Related Posts

NEET UG 2026 अपडेट: 14 जून तक एग्जाम सिटी और 16 जून तक एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना

NEET (UG) 2026 की 21 जून को दोबारा होने वाली परीक्षा की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्रालय और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के अधिकारी लगातार बैठकें कर रहे हैं और…

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का बड़ा अपडेट, State Service Main Exam 2025 के प्रवेश पत्र जारी

06 जून से 09 जून तक होगा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 का आयोजन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को  प्रवेश पत्र जारी  रायपुर,  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया में बदलाव के संकेत: सुदर्शन IN, नए खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया में बदलाव के संकेत: सुदर्शन IN, नए खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू का मौका

हॉकी एशिया कप में भारत का जलवा: पाकिस्तान को रौंदकर फाइनल में एंट्री, अब जापान से होगी टक्कर

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 2 views
हॉकी एशिया कप में भारत का जलवा: पाकिस्तान को रौंदकर फाइनल में एंट्री, अब जापान से होगी टक्कर

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर दिखेगा वैभव का जलवा? टी20 टीम में चयन की चर्चा तेज

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 1 views
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर दिखेगा वैभव का जलवा? टी20 टीम में चयन की चर्चा तेज

क्रिकेट को कहा अलविदा: 32 वर्षीय केएस भरत ने भावुक संदेश के साथ लिया संन्यास

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 3 views
क्रिकेट को कहा अलविदा: 32 वर्षीय केएस भरत ने भावुक संदेश के साथ लिया संन्यास

BCCI का बड़ा फैसला: टी-20 टीम के नए कप्तान बने श्रेयस अय्यर, सूर्या से छीनी जिम्मेदारी

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 1 views
BCCI का बड़ा फैसला: टी-20 टीम के नए कप्तान बने श्रेयस अय्यर, सूर्या से छीनी जिम्मेदारी

एशियन गेम्स चयन विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, विनेश फोगाट मामले में WFI को मिला करारा जवाब

  • By admin
  • June 4, 2026
  • 2 views
एशियन गेम्स चयन विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, विनेश फोगाट मामले में WFI को मिला करारा जवाब