उत्तर प्रदेश में 14566 हेल्पलाइन: हर पीड़ित के लिए न्याय का नया रास्ता

हर पीड़ित तक न्याय: उत्तर प्रदेश में 14566 नंबर हेल्पलाइन बनी सहारा

समाज कल्याण विभाग की सख्ती से एक साल में 100% शिकायतों का हुआ निस्तारण

शासन-प्रशासन को संवेदनशील और जवाबदेह बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही योगी सरकार  

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शासन-प्रशासन को संवेदनशील और जवाबदेह बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित 14566 नंबर अत्याचार एवं उत्पीड़न हेल्पलाइन प्रदेश के पीड़ितों के लिए मजबूत सहारा बनकर उभरी है। योगी सरकार का स्पष्ट संदेश है कि किसी भी पीड़ित को न्याय से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2025-26 में हेल्पलाइन के माध्यम से कुल 553 शिकायतें दर्ज की गईं। उल्लेखनीय बात यह है कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया गया। 

सभी शिकायतों का हुआ निस्तारण

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक कुल 628 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें अप्रैल में 45, मई में 37, जून और जुलाई में 65-65, अगस्त में 57, सितंबर में 80, अक्टूबर में 79, नवंबर में 40, दिसंबर में 35, जनवरी में 37, फरवरी में 48 और मार्च में 40 शिकायतें शामिल हैं। जांच के दौरान 75 शिकायतें दो बार दर्ज पाई गईं, जिन्हें अलग कर दिया गया। इसके बाद शेष सभी मामलों में संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर कार्रवाई सुनिश्चित कराई गई।

संबंधित जिले को किया जाता है प्रेषित, कार्रवाई के बाद लिया जाता है फीडबैक

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सीएम योगी की मंशा के अनुरूप इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और तकनीकी दक्षता का विशेष ध्यान रखा गया है। हेल्पलाइन पर कॉल आते ही शिकायत को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जाता है और संबंधित जिले को तत्काल प्रेषित किया जाता है। इसके साथ ही उसकी एक प्रति समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को भी भेजी जाती है, जिससे हर स्तर पर निगरानी बनी रहे। कार्रवाई पूरी होने के बाद पीड़ित- पीड़िताओं से फीडबैक लेकर यह सुनिश्चित किया जाता है कि उसे वास्तविक न्याय मिला है या नहीं।

बेझिझक 14566 पर दर्ज करा सकते हैं अपनी शिकायत 

विभाग के अधिकारी ने अपील करते हुए कहा है कि प्रदेश के किसी भी जिले में यदि किसी व्यक्ति के साथ अत्याचार या उत्पीड़न की घटना होती है, तो वह बिना किसी झिझक के 14566  नंबर हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकता है। सरकार ने इस व्यवस्था को पूरी तरह आधुनिक और जवाबदेह बनाया है, जिससे शिकायतों का निस्तारण तेजी से और प्रभावी ढंग से हो सके। योगी सरकार की इस पहल ने यह साबित कर दिया है कि सुशासन केवल दावों तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर भी दिखाई दे रहा है।

admin

Related Posts

योगी सरकार की पहल: महिला कल्याण विभाग की पहल रंग लाई, लाखों बेटियों का भविष्य हुआ मजबूत

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बेटियों के उत्थान और सशक्तिकरण को नई दिशा मिल रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से योगी सरकार बालिकाओं…

मुख्यमंत्री योगी के रोड-शो के दौरान सड़कों पर गूंजा- ‘एक ही नारा-एक ही नाम, जय श्रीराम-जय श्रीराम’

बांकुड़ा.  पश्चिम बंगाल की सड़कों पर शनिवार को 'बुलडोजर बाबा' का जबरदस्त क्रेज दिखा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने बीच पाकर स्थानीय नागरिकों का जोश देखते ही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 3 views
हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर