BJP का चुनावी वादा, तमिलनाडु में 50 लाख का लोन बिना ब्याज और हर साल 3 सिलेंडर फ्री

चेन्नई 

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें पार्टी ने महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता, मुफ्त गैस सिलेंडर और किसान सम्मान निधि समेत कई वादे किए हैं। खास बात है कि भाजपा लंबे समय से दक्षिण भारत में विस्तार की कोशिश में है और AIADMK के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा, 'घोषणापत्र की मुख्य बातें यह हैं कि AIADMK के नेतृत्व में सत्ता में आने पर हम घर की सभी महिला मुखियाओं को हर महीने 2,000 रुपये की सहायता देंगे और हर परिवार को एक बार में 10,000 रुपये की राशि दी जाएगी। हम हर साल मुफ्त एलपीजी सिलेंडर भी देंगे।' तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान किया जाएगा।

CCTV लगाए जाएंगे
उन्होंने कहा, ‘अपराधों को रोकने के लिए हम जीरो FIR रिपोर्टिंग शुरू करेंगे। हम गवाहों की सुरक्षा का इंतजाम करेंगे और यौन अपराधों समेत गंभीर अपराधों के लिए विशेष फास्ट-ट्रैक अदालतें बनाएंगे। बसों, स्कूलों और विश्वविद्यालयों में पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि कोई भी कोना निगरानी से बाहर न रहे। हम निर्भया फंड का सही इस्तेमाल करेंगे।’

50 लाख रुपये का लोन बगैर ब्याज के
नड्डा ने कहा, ‘महिलाओं के नेतृत्व वाली सहकारी समितियों, स्वयं सहायता समूहों और छोटे उद्योगों (MSMEs) को 50 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाएगा और विनिर्माण इकाइयों के लिए यह अनिवार्य होगा कि वे अपनी खरीदारी का 20% हिस्सा इन समितियों से लें। हम पात्र महिलाओं को ई-स्कूटर खरीदने के लिए 25,000 रुपये देंगे।’

किसानों के लिए ऐलान
केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'किसानों के लिए, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाले 6,000 रुपये के साथ हम 3,000 रुपये अलग से जोड़कर देंगे, जिससे हर किसान को साल में कुल 9,000 रुपये मिलेंगे।'

PM मोदी के द्रमुक पर आरोप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में द्रमुक सरकार पर 'भ्रष्टाचार को व्यवस्था का हिस्सा बनाने' का आरोप लगाया। 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से बात की थी। उन्होंने कहा था, 'तमिलनाडु में द्रमुक सरकार ने भ्रष्टाचार को व्यवस्था का अभिन्न अंग बना दिया है। हर विभाग अनियमितताओं में लिप्त है। कई मंत्री मुकदमों का सामना कर रहे हैं। भ्रष्टाचार, कमीशन और रिश्वतखोरी द्रमुक सरकार की पहचान बन गए हैं।'

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा भी था, जब द्रमुक के केंद्र सरकार में शामिल होने के बावजूद तमिलनाडु में कोई नई परियोजना नहीं आती थी और चाहे कितनी भी समस्याएं हों, उनका कोई समाधान नहीं किया जाता था। पीएम मोदी ने कहा था कि भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण ही तमिलनाडु के लोगों के बीच अब एक नया माहौल बना है।

admin

Related Posts

महिलाओं के अधिकार पर हमला, कांग्रेस ने मनाया जश्न’: BJP ने प्रियंका गांधी को किया घेर

नई दिल्ली महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल लोकसभा में गिर गए. ये बिल लोकसभा में गिरने के बाद राजनीतिक दलों की रार अब संसद से सड़कों पर आ…

‘गोरखपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं दम’, स्मृति ईरानी का अखिलेश यादव पर तीखा पलटवार

वाराणसी  लोकसभा में सपा सांसद अखिलेश यादव के बयान के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि पुराने विषयों को लेकर सवाल उठाना आसान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच में पलटवार: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बल्लेबाजी ढही, टिम डेविड आउट, अक्षर पटेल चमके

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 0 views
मैच में पलटवार: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बल्लेबाजी ढही, टिम डेविड आउट, अक्षर पटेल चमके

नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल ने कोच नवल सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप उठाए: उत्पीड़न और गालियां देने का दावा

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 2 views
नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल ने कोच नवल सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप उठाए: उत्पीड़न और गालियां देने का दावा

गिल का तूफानी शतक: 86 रन, 8 चौके, 4 छक्कों से KKR को हराया

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 2 views
गिल का तूफानी शतक: 86 रन, 8 चौके, 4 छक्कों से KKR को हराया

राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर BCCI का जुर्माना, बड़ा कदम उठाया

  • By admin
  • April 17, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर BCCI का जुर्माना, बड़ा कदम उठाया

एंटी-डोपिंग 2025 कानून लाग,भारत में खेलों की शुचिता पर सरकार का फोकस

  • By admin
  • April 17, 2026
  • 3 views
एंटी-डोपिंग 2025 कानून लाग,भारत में खेलों की शुचिता पर सरकार का फोकस

राजीव गांधी स्टेडियम में हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद

  • By admin
  • April 17, 2026
  • 3 views
राजीव गांधी स्टेडियम में हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद