चाणक्य नीति: सफलता के लिए कौए से सीखें ये 5 महत्वपूर्ण गुण

चाणक्य नीति प्राचीन भारतीय आचार्य चाणक्य द्वारा लिखी गई एक महत्वपूर्ण नीति-ग्रंथ है, जिसमें जीवन को सही दिशा देने वाली व्यावहारिक बातें बताई गई हैं. चाणक्य, जिन्हें कौटिल्य भी कहा जाता है, मौर्य साम्राज्य के महान गुरु और रणनीतिकार थे. दरअसल, चाणक्य नीति एक ऐसी पुस्तक है, जिसमें इंसान को बताया गया है कि उसे जीवन में कैसे व्यवहार करना चाहिए, कैसे सही-गलत की पहचान करनी चाहिए और कैसे सफलता हासिल करनी चाहिए.

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में यह भी बताया है कि इंसान अगर प्रकृति से सीख ले, तो जीवन आसान हो सकता है. उन्होंने कुछ पक्षियों और जानवरों के ऐसे गुणों का जिक्र किया है, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति अपनी इच्छाओं को पूरा कर सकता है. इन जीवों की आदतें हमें मेहनत, सतर्कता और समझदारी सिखाती हैं. अगर कोई इंसान इन गुणों को अपने जीवन में उतार ले, तो वह सफलता की राह पर आगे बढ़ सकता है और अपनी मनोकामनाएं पूरी कर सकता है. तो आइए आचार्य चाणक्य के अनुसार जानते हैं कि कौए से व्यक्ति को कौन कौन से गुण सीखने चाहिए.

गूढ़ मैथुनकारित्वं काले काले च संग्रहम्।
अप्रमत्तवचनमविश्वासं पंच शिक्षेच्च वायसात्॥

आचार्य चाणक्य कौए के जरिए यह सीख देने की कोशिश कर रहे हैं कि कौए में ऐसे पांच गुण होते हैं जिन्हें अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर बना सकता है. ये गुण हैं- अपनी निजी बातों को गोपनीय रखना, समय-समय पर चीजें इकट्ठी करना, हमेशा सतर्क रहना, बिना सोचे-समझे किसी पर भरोसा न करना और जरूरत पड़ने पर अपने साथियों को साथ जोड़ना.

कौए से सीखें ये विशेष गुण
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इसका मतलब यह है कि इंसान को भी कुछ काम कौए की तरह समझदारी से करने चाहिए.

1. निजी बातें छिपाकर रखना
जैसे कौआ अपनी निजी बातों को छिपाकर रखता है, वैसे ही व्यक्ति को भी अपनी पर्सनल बातों को हर किसी के सामने नहीं रखना चाहिए.

2. चीजें जमा करना
इसके अलावा, कौआ छोटी-छोटी चीजें जमा करता रहता है ताकि जरूरत पड़ने पर काम आए. उसी तरह व्यक्ति को भी पैसे, संसाधन और अनुभव का संग्रह करना चाहिए, ताकि कठिन समय में दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े.

3. हमेशा सतर्क रहना
कौआ हर समय चौकन्ना रहता है और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखता है. यह हमें सिखाता है कि जीवन में लापरवाही नहीं करनी चाहिए, बल्कि हर स्थिति को समझकर आगे बढ़ना चाहिए.

4. जरूरत पड़ने पर साथियों को जोड़ना
जब कौए को खतरा महसूस होता है, तो वह आवाज देकर अपने साथियों को बुला लेता है. इसी तरह इंसान को भी मुश्किल समय में अकेले संघर्ष करने के बजाय भरोसेमंद लोगों का साथ लेना चाहिए.

5. बिना सोचे-समझे भरोसा न करना
कौआ किसी पर तुरंत विश्वास नहीं करता, बल्कि पहले परखता है. यही सीख इंसान के लिए भी जरूरी है कि हर किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से धोखा मिल सकता है, इसलिए पहले समझें, फिर विश्वास करें.

 

admin

Related Posts

कब्ज से राहत के आयुर्वेदिक उपाय: घी, किशमिश और अंजीर से मिलेगा फायदा

आयुर्वेद में हर एक चीज का इलाज है। कब्ज की समस्या का इलाज भी आपको आयुर्वेद में मिल जाएगा। लगातार कब्ज रहने से मल त्याग के समय बहुत ज्यादा जोर…

UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव संभव, 10 हजार से ऊपर ट्रांजैक्शन में लग सकती है 1 घंटे की देरी

भारत में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) डिजिटल पेमेंट्स की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है. इंस्टैंट पेमेंट्स की वजह से UPI को मनी ट्रांसफर और किराने की दुकान तक पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में किया बंपर इजाफा, जानें चैम्पियन को मिलने वाली राशि

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में किया बंपर इजाफा, जानें चैम्पियन को मिलने वाली राशि

आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 3 views
आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा

बारिश के बीच बेहतरीन तैयारी, गुवाहाटी स्टाफ को मिला 25 लाख

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 4 views
बारिश के बीच बेहतरीन तैयारी, गुवाहाटी स्टाफ को मिला 25 लाख

रुतुराज की टीम vs रहाणे की अगुवाई, कौन मारेगा बाजी

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 3 views
रुतुराज की टीम vs रहाणे की अगुवाई, कौन मारेगा बाजी

विश्व कप से पहले बड़ा टेस्ट: भारत की महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान में

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
विश्व कप से पहले बड़ा टेस्ट: भारत की महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान में

गोरेत्जका के गोल से टूटा इतिहास, बायर्न ने खुद का ही 1971-72 वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
गोरेत्जका के गोल से टूटा इतिहास, बायर्न ने खुद का ही 1971-72 वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा