SSC GD 2026: परीक्षा 27 अप्रैल से शुरू, चार चरणों में होगा आयोजन

एसएससी जीडी की परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती की परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। 27 अप्रैल से शुरू होकर यह परीक्षा मई के आखिरी हफ्ते तक चार चरणों में आयोजित की जाएगी। एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी हुए ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक पहले हफ्ते 27 अप्रैल से 2 मई 2026 तक पेपर लिया जाएगा। इसके बाद 4 मई से 9 मई तक दूसरे हफ्ते की परीक्षा होगी। इसी तरह आगे का शेड्यूल भी तय किया गया है।

SSC GD Slot Booking: खुद चुने परीक्षा का सप्ताह
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल की परीक्षा पहले 23 फरवरी से आयोजित होने वाली थी। लेकिन इसे तब पोस्टपोन कर दिया गया था। तभी से लाखों अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि का इंतजार था। हमने आपको पहले बताया भी था कि जीडी परीक्षा का शेड्यूल जल्द ही जारी हो सकता है। संभावना के मुताबिक आयोग ने नई एग्जाम डेट जारी कर दी हैं। जारी हुए नए नोटिस में सेल्फ स्लॉट बुकिंग में बदलाव की जानकारी भी दी गई है। अब कैंडिडेट्स पहले की तरह परीक्षा का दिन, शहर और शिफ्ट नहीं चुन सकते लेकिन हां उन्हें एग्जाम वीक चुनने का विकल्प दिया जा रहा है। चार हफ्तों में आप अपनी सुविधा के मुताबिक परीक्षा के हफ्ते का चयन कर सकते हैं। यह सुविधा 11 अप्रैल शाम 3 बजे से शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी एग्जामिनेशन वीक की प्रेफरेंस 15 अप्रैल शाम 5 बजे तक सेलेक्ट कर सकेंगे।

SSC GD Examination Schedule 2026: जीडी परीक्षा का पूरा शेड्यूल
सप्ताह             परीक्षा की तिथि
पहला सप्ताह     27 अप्रैल 2026 से 2 मई 2026
दूसरा सप्ताह     4 मई 2026 से 9 मई 2026
तीसरा सप्ताह     18 मई 2026 से 23 मई 2026
चौथा सप्ताह     25 मई 2026 से 30 मई 2026

एसएससी जीडी एडमिट कार्ड कब आएगा?
एसएससी जीडी परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक अब आप परीक्षा के लिए अपनी तैयारी कर सकते हैं। परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले एसएससी अभ्यर्थियों की एग्जाम सिटी स्लिप जारी करता है। वहीं एग्जाम डेट से 3-4 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी होते हैं। ऐसे में 27 अप्रैल की जीडी परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 23-24 अप्रैल को जारी हो सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एसएससी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी करेगा। जहां से आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए अपना जीडी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

 

admin

Related Posts

इंडियन नेवी में म्यूजिशियन भर्ती 2026: 10वीं पास के लिए स्पेशल एंट्री शुरू

 जिन युवाओं को गाने और बजाने का शौक है, उनके लिए इंडियन नेवी में स्पेशल एंट्री निकली है। जिसके तहत भारतीय नौसेना ऐसे कैंडिडेट्स को भर्ती कर रही है, जिनकी…

मध्यप्रदेश में इंजीनियरिंग में बिना मैथ्स के दाखिला, खाली सीटों के कारण लिया गया ऐतिहासिक कदम

भोपाल  मध्यप्रदेश में अब बिना मैथ्स के भी इंजीनियरिंग में प्रवेश मिल सकेगा। इससे गणित में कमजोर लेकिन तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के ​इच्छुक स्टूडेंट को खासी सुविधा होगी। प्रदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य