नारी सशक्तिकरण के लिये संसद की बैठक होगी ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल. 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी 16 अप्रैल को संसद में ऐतिहासिक बैठक होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में महिला आरक्षण से जुड़े विषय पर विधेयक पारित करवाने के लिये विशेष सत्र का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में देश की जनता के समग्र कल्याण और चहुँमुखी विकास के लिये अभूतपूर्व कार्य किये गये हैं। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा देश की आधी आबादी के सशक्तिकरण के लिये दृढ़संकल्पित होकर नारीशक्ति वंदन अधिनियम को पारित करवाने के लिये संकल्पबद्ध होकर कार्य करना नारी सशक्तिकरण के लिये उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देशवासियों के लिये सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी सभी के कल्याण के लिये दूरदृष्टि के साथ कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा ज्ञान (GYAN) का मंत्र देते हुये गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी सशक्तिकरण के लिये विभिन्न कार्ययोजना को मिशन मोड में पूरा करने का कार्य किया जा रहा है। देश में नारी सशक्तिकरण के लिये किये जा रहे कार्यों का परिणाम है कि हमारी बेटियां आज हवाई जहाज उड़ा रही हैं और अंतरिक्ष में कीर्तिमान रच रही हैं। सेना में भी अपनी क्षमता, योग्यता से अपनी एक विशेष पहचान बना रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम नारी शक्ति वंदन के महत्वपूर्ण निर्णय के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिये लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण प्रावधानों को लागू करने की दिशा में केन्द्र सरकार द्वारा लिये गये निर्णयों का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक निश्चित रूप से विकसित भारत बनाने में नारी शक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिला कल्याण के अभियान को निश्चित रूप से अभूतपूर्व गति मिलेगी।

 

admin

Related Posts

प्रदेश के सभी महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में मनाया जाएगा नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा

भोपाल.  प्रदेश के सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में ‘नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा’ मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों का…

मुख्यमंत्री बोले – प्रकृति और विकास के बीच संतुलन हमारी प्राथमिकता

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार प्रकृति और विकास के बीच संतुलन स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे वन्य जीव और ग्रामीण समुदाय दोनों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 1 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 1 views
मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की