नोबेल का इंतजार खत्म, चिप्स का पैकेट मिला, अब पाकिस्तान की शांति पुरस्कार की मांग!

इस्लामाबाद 

ईरान और अमेरिका के बीच हुई हालिया जंग को रुकवाने का क्रेडिट लेने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान की तरफ से अब एक ऐसी मांग आई है, जिसे सुनकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। सीजफायर होने के अगले दिन ही भले ही इसके टूटने का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन पाकिस्तान में इस सीजफायर के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की मांग उठी है। यह मांग पाकिस्तान की मीडिया और वहां की कुछ संस्थाओं ने उठाई है, जिसका मजाक बनना तय माना जा रहा है।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की घोषणा की थी। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान ने 10 बिंदुओं का प्रस्ताव दिया है, जो बातचीत के लिए एक मजबूत आधार बन सकता है और उम्मीद जताई कि दो हफ्तों के भीतर कोई अंतिम समझौता हो सकता है। अब कराची चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और पाकिस्तानी मीडिया के अलग-अलग वर्टिकल ने बुधवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार देने की बात कही है।

किसने मांगा नोबेल?
हुआ कुछ यूं कि इस ऐलान में ट्रंप ने शहबाज शरीफ और मुनीर का भी नाम ले लिया। फिर क्या था पाकिस्तानी मीडिया उछलने लगी। पाकिस्तानी मीडिया ने बीते कई दिनों से यह मुद्दा उठाया है कि इस युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता अहम रही है और इसके लिए शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए।

‘द नेशन’ में प्रकाशित एक लेख में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल सैयद अहमद नदीम कादरी ने लिखा कि पाकिस्तान ने संभावित बड़े युद्ध को रोका, अमेरिका और ईरान के बीच भरोसेमंद मध्यस्थ की भूमिका निभाई, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और बाजारों को स्थिर करने में मदद की और सैन्य कार्रवाई के बजाय कूटनीति को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि ये सभी पहलू नोबेल शांति पुरस्कार की मूल भावना के अनुरूप हैं। वहीं कराची चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, KCCI ने भी बयान जारी कर कहा कि यह सीजफायर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के प्रयासों से संभव हुआ।

पाकिस्तान के बस की बात ही नहीं
पाकिस्तान भले ही सीजफायर का दावा कर रहा हो, लेकिन यह साफ है कि इसके पीछे बड़ा झोल है। रिपोर्ट्स में इस बात की पुष्टि हुई है कि पाकिस्तान यह सब कुछ अमेरिका के इशारों पर कर रहा है और शहबाज और मुनीर अमेरिका की कठपुतली मात्र हैं। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का ‘ड्राफ्ट वाला ट्वीट’ भी वायरल हो रहा है, जिसे कथित तौर पर अमेरिका से भेजा गया था। ऐसे में पाक की क्रेडिबिटी पर सवाल उठने तय हैं।

ईरान को चीन ने मनाया
ईरान को सीजफायर के लिए मनाने में चीन ने असली भूमिका निभाई। इसकी पुष्टि खुद ट्रंप ने की थी। ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्हें लगता है कि चीन ने ईरान को बातचीत के लिए राजी किया और सीजफायर कराने में अहम भूमिका निभाई। यह बयान उस समय आया जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या बीजिंग ने तेहरान को समझौते के लिए तैयार किया था। ट्रंप ने कहा, “मैंने भी यही सुना है।” ईरानी अधिकारियों ने भी बाद में न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि चीन ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए ईरान पर दबाव डाला कि वह अमेरिका के साथ सीजफायर स्वीकार करे। चीन ने ईरान से लचीलापन दिखाने और तनाव कम करने को कहा था।

admin

Related Posts

अंतरिक्ष में 192 करोड़ का टॉयलेट जाम, चंद्रमा से लौटते 4 यात्री मुश्किल में फंसे

 नई दिल्ली चंद्रमा के चारों ओर सफल यात्रा के बाद ओरियन स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी की ओर लौट रहा है. सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन $23 मिलियन (करीब 192 करोड़…

मुंबई पहुंचे 15,400 टन LPG गैस के साथ ‘ग्रीन आशा’ टैंकर, अब नहीं होगी गैस की किल्लत

 मुंबई नवी मुंबई के समुद्री तट से एक राहत भरी और बड़ी खबर सामने आई है. मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में चल रहे युद्ध और तनाव के बीच रसोई गैस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली vs राजस्थान रॉयल्स: 896 रन और एक यादगार शतक, क्या शुक्रवार को फिर चलेगा ‘किंग’ का बल्ला?

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 2 views
विराट कोहली vs राजस्थान रॉयल्स: 896 रन और एक यादगार शतक, क्या शुक्रवार को फिर चलेगा ‘किंग’ का बल्ला?

BCB का ऐतिहासिक फैसला, अब घरेलू क्रिकेटरों को मिलेगी 65 हजार तक सैलरी और मैच फीस में भी बंपर बढ़ोत्तरी

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 3 views
BCB का ऐतिहासिक फैसला, अब घरेलू क्रिकेटरों को मिलेगी 65 हजार तक सैलरी और मैच फीस में भी बंपर बढ़ोत्तरी

ऑगस्टा नेशनल की दिलचस्प बातें, क्यों विजेताओं के लिए खास है सफेद जंपसूट और मर्सिडीज कार की यह परंपरा

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 1 views
ऑगस्टा नेशनल की दिलचस्प बातें, क्यों विजेताओं के लिए खास है सफेद जंपसूट और मर्सिडीज कार की यह परंपरा

Daniil Medvedev का गुस्सा: 40 सेकंड में 7 रैकेट तोड़े, झेली सबसे शर्मनाक हार

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 1 views
Daniil Medvedev का गुस्सा: 40 सेकंड में 7 रैकेट तोड़े, झेली सबसे शर्मनाक हार

750 रुपये मैच फीस पर BCB चीफ ने लिया बड़ा फैसला, बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाई

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 1 views
750 रुपये मैच फीस पर BCB चीफ ने लिया बड़ा फैसला, बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाई

पटना जू के बदलेगा स्वरूप, दिल्ली से आएंगे खास मेहमान और बदले में भेजे जाएंगे भेड़िये और घड़ियाल

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 0 views
पटना जू के बदलेगा स्वरूप, दिल्ली से आएंगे खास मेहमान और बदले में भेजे जाएंगे भेड़िये और घड़ियाल