सफल होना है तो सीखें चुप रहने की कला, आचार्य चाणक्य के अनुसार कम बोलने वाले ही बनते हैं समझदार

आचार्य चाणक्य प्राचीन भारत के महान विद्वान, शिक्षक, अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ थे, जिनको कौटिल्य और विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है. चाणक्य ने चंद्रगुप्त मौर्य को मार्गदर्शन देकर मौर्य साम्राज्य की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उनकी नीतियों और बुद्धिमत्ता के कारण उन्हें भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली विचारकों में गिना जाता है. इन्हीं नीतियों का उदाहरण था चाणक्य नीति.

चाणक्य नीति एक ऐसा ग्रंथ है, जिसमें जीवन को सही तरीके से जीने के नियम और ज्ञान के बारे में बताया गया है. इसमें व्यक्ति के व्यवहार, रिश्तों, सफलता, धन, शिक्षा, राजनीति और समाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताया गया है. चाणक्य नीति की बातें आज के जीवन में बहुत ही उपयोगी मानी जाती है, जिनमें सबसे विशेष बात है कम बोलना. आचार्य चाणक्य के अनुसार, कम बोलने की आदत व्यक्ति को समझदार बनाती है. जो लोग कम बोलते हैं, वे अक्सर जीवन में ज्यादा सफल और सम्मानित होते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि वे अपनी ऊर्जा बेवजह की बातों में खर्च करने के बजाय सही जगह इस्तेमाल करते हैं.

सोच-समझकर बोलना बनाता है समझदार
आचार्य चाणक्य के मुताबिक, कम बोलने वाले लोग हर बात पर तुरंत प्रतिक्रिया नहीं देते हैं. वे पहले स्थिति को समझते हैं, फिर अपनी बात रखते हैं. इससे उनके फैसले ज्यादा सही होते हैं और वे गलतफहमियों से भी बचे रहते हैं. यही आदत उन्हें दूसरों से ज्यादा परिपक्व बनाती है. जो लोग कम बोलते हैं उनकी बातें ज्यादा महत्व रखती हैं. वे फालतू की चर्चा में नहीं पड़ते, इसलिए जब भी कुछ कहते हैं, लोग ध्यान से सुनते हैं. इससे उनकी बातों का प्रभाव भी बढ़ता है और समाज में उनकी अलग पहचान बनती है.

हर बात शेयर करना नहीं है सही
कम बोलने का एक फायदा यह भी है कि व्यक्ति अपनी योजनाएं और निजी बातें हर किसी को नहीं बताता है. चाणक्य मानते हैं कि अपनी रणनीति को सीमित लोगों तक रखना ही समझदारी है. इससे नुकसान होने की संभावना कम हो जाती है. कई बार चुप रहना ही सबसे अच्छा फैसला होता है. खासकर तब, जब सामने वाला आपकी बात समझने के मूड में न हो. ऐसे में शांत रहकर स्थिति को संभालना ज्यादा बेहतर होता है. जो लोग कम बोलते हैं, उन्हें लोग ज्यादा गंभीरता से लेते हैं. उनकी बातों की अहमियत होती है और समाज में उन्हें सम्मान मिलता है. यही आदत उन्हें धीरे-धीरे सफलता की ओर भी ले जाती है.

admin

Related Posts

चाणक्य नीति: जीवन को सफल बनाने वाले व्यवहारिक सूत्र और कालजयी सीख

आचार्य चाणक्य द्वारा रचित चाणक्य नीति एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें जीवन को सफल, सुरक्षित और संतुलित बनाने के लिए व्यवहारिक नियम और सिद्धांत बताए गए हैं. इसे नीतिशास्त्र भी…

AC और फैन साथ चलाएं: गर्मी में बिजली बिल कम करने का आसान तरीका

तपती गर्मी की वजह से कई लोग एयर कंडिशनर (AC) का यूज कर रहे हैं. हालांकि घर में लगातार AC को चलाने से भारी बिजली बिल का भी सामना करना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 0 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां