युवा स्टार आयुष शेट्टी ने चीनी खिलाड़ी को दी शिकस्त, सिंधु और प्रणय का भी जीत के साथ सफर जारी

 निंगबो (चीन)

दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी को हराकर आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर किया. दूसरी ओर, पीवी सिंधु और एचएस प्रणय ने भी अपने अपने मुकाबले जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं.

पीवी सिंधु प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची.
 भारत के युवा स्टार आयुष शेट्टी ने बुधवार को बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी चीन के लिन शी फेंग को हराया. वहीं पूर्व वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु और अनुभवी एचएस प्रणय भी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं. अमेरिकी ओपन 2025 चैंपियन आयुष ने चीन के स्टार लिन को 51 मिनट में 21-13, 21-16 से हराया.

दोनों गेम में लिन ने अच्छी शुरुआत की लेकिन आयुष ने दबदबा बनाते हुए अंतिम 16 में जगह बना ली. लिन ने शुरुआत में 4-1 की बढ़त ली थी लेकिन आयुष ने शानदार वापसी कर स्कोर 7-7 से बराबर कर दिया और फिर पहला गेम जीत लिया. दूसरे गेम में भी चीन के खिलाड़ी ने 4-1 से बढ़त ली और इसे 12-9 तक पहुंचाया, लेकिन आयुष ने लगातार छह अंक बनाकर मैच का रुख पलट दिया और स्कोर 18-13 कर दिया.

पीवी सिंधु प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची.
लिन ने अंतर कम कर स्कोर 16-18 किया, लेकिन आयुष ने संयम बनाए रखा और लगातार तीन अंक लेकर खिताब के दावेदार माने जा रहे लिन को बाहर कर दिया. सिंधु ने महिला एकल में मलेशिया की वोंग लिंग चिंग को 57 मिनट में 15-21, 21-11, 21-19 से हराया.

अब सिंधु का सामना प्री क्वार्टर फाइनल में दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी चीन की वांग झी यी से होगा. दोनों के बीच अब तक 3-3 का रिकॉर्ड रहा है. पुरुष एकल में प्रणय ने वियतनाम के एनगुएन हेई डांग को 47 मिनट में 24-22, 21-12 से हराया. अब दूसरे दौर में उनका सामना चीन के होंग यांग से होगा जिन्हें पहले दौर में वॉकओवर मिला था. लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, मालविका बंसोड़ और तन्वी शर्मा पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गए हैं.

admin

Related Posts

पहले कहा पाकिस्तान में फ्यूल संकट, अब भारत को बताया जिम्मेदार ,नकवी के बयान पर विवाद

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी का एक बयान क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है. पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल 2026) में खाली स्टेडियम…

RCB vs LSG: जीत की लय बरकरार रखेगा बेंगलुरु या पलटवार करेगा लखनऊ?

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में बुधवार यानी आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से होगा। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पहले कहा पाकिस्तान में फ्यूल संकट, अब भारत को बताया जिम्मेदार ,नकवी के बयान पर विवाद

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 2 views
पहले कहा पाकिस्तान में फ्यूल संकट, अब भारत को बताया जिम्मेदार ,नकवी के बयान पर विवाद

RCB vs LSG: जीत की लय बरकरार रखेगा बेंगलुरु या पलटवार करेगा लखनऊ?

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 2 views
RCB vs LSG: जीत की लय बरकरार रखेगा बेंगलुरु या पलटवार करेगा लखनऊ?

KKR की IPL 2026 में चौथी हार, CSK ने बढ़त बनाई 32 रन से

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 3 views
KKR की IPL 2026 में चौथी हार, CSK ने बढ़त बनाई 32 रन से

4 साल बाद शेन वॉर्न के बेटे का बड़ा बयान: क्या कोरोना वैक्सीन थी मौत की वजह?

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 4 views
4 साल बाद शेन वॉर्न के बेटे का बड़ा बयान: क्या कोरोना वैक्सीन थी मौत की वजह?

ICC अवॉर्ड में संजू सैमसन ने बुमराह को हराया, जीता ये बड़ा सम्मान

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 2 views
ICC अवॉर्ड में संजू सैमसन ने बुमराह को हराया, जीता ये बड़ा सम्मान

IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय