मंत्री विश्वास सारंग ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की कार्यप्रगति की समीक्षा की

मंत्री विश्वास सारंग ने ली खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक

हर विधानसभा में एक खेल परिसर का निर्माण हमारा लक्ष्य : मंत्री सारंग

भोपाल 
सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बुधवार को टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल स्थित मेजर ध्यानचंद हॉल में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक ली। मंत्री सारंग ने विभागीय योजनाओं, वर्तमान कार्यों की प्रगति तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री सारंग ने निर्देश दिए कि प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में एक आधुनिक खेल परिसर के निर्माण के लक्ष्य को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने की दिशा में विशेष ध्यान दें। इसके लिए पृथक एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि खेल अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने का आधार बनेगा।

मंत्री सारंग ने निर्देश दिए कि इस वर्ष समर कैंप को विशेष एवं नवाचारपूर्ण रूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में अधिक से अधिक नए बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा उनके अभिभावकों को भी खेल गतिविधियों में शामिल करने की योजना बनाई जाए। इससे समाज में खेल के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण होगा तथा परिवार स्तर पर खेल संस्कृति को प्रोत्साहन मिलेगा।

मंत्री सारंग ने प्रदेश में पूर्व से निर्मित खेल परिसरों के उन्नयन (अपग्रेडेशन) पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि इन परिसरों में युवा केंद्रित गतिविधियों को भी जोड़ा जाए जिससे अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित हो सके और खेल के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास को भी बढ़ावा मिल सके।

मंत्री सारंग ने खिलाड़ी प्रशिक्षण कल्याण समिति का पुनरावलोकन कर उसमें आवश्यक संशोधन करते हुए उसे और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समिति की कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए जिससे खिलाड़ियों को अधिकतम लाभ मिल सके और उनके प्रशिक्षण एवं कल्याण से संबंधित आवश्यकताओं की समय पर पूर्ति सुनिश्चित हो सके।

बैठक में खेल एवं युवा कल्याण के प्रमुख सचिव मनीष सिंह, उप सचिव अजय श्रीवास्तव, संचालक अंशुमान यादव, संयुक्त संचालक बी.एस. यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

admin

Related Posts

लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त: कब मिलेगी 1500 रुपये? लाडली बहनों का इंतजार जारी

भोपाल   मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक मजबूत आधार बन चुकी है. इस योजना के तहत राज्य…

नर्सिंग भर्ती में 100% महिला आरक्षण पर हाईकोर्ट का सवाल: सरकार से पूछा- जेंडर आधारित भेदभाव क्यों?

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में महिलाओं को सौ प्रतिशत आरक्षण देने को चुनौती दी गई है। न्यायमूर्ति विशाल धगट की एकलपीठ ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रियान पराग और विराट कोहली में कौन पड़ेगा भारी? जानें संभावित प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 1 views
रियान पराग और विराट कोहली में कौन पड़ेगा भारी? जानें संभावित प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट

युवा स्टार आयुष शेट्टी ने चीनी खिलाड़ी को दी शिकस्त, सिंधु और प्रणय का भी जीत के साथ सफर जारी

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 1 views
युवा स्टार आयुष शेट्टी ने चीनी खिलाड़ी को दी शिकस्त, सिंधु और प्रणय का भी जीत के साथ सफर जारी

पंजाब से गुमला तक फैला है नशे का सिंडिकेट, सिसई में छापेमारी के दौरान अफीम और नकदी के साथ 3 धराए

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 0 views
पंजाब से गुमला तक फैला है नशे का सिंडिकेट, सिसई में छापेमारी के दौरान अफीम और नकदी के साथ 3 धराए

पीएसएल में दर्शकों की एंट्री पर रोक का असली सच क्या है, ईंधन संकट या वैश्विक शांति की कोशिश, आमने-सामने आए अधिकारी

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 1 views
पीएसएल में दर्शकों की एंट्री पर रोक का असली सच क्या है, ईंधन संकट या वैश्विक शांति की कोशिश, आमने-सामने आए अधिकारी

ईडन गार्डन्स में कोलकाता की साख दांव पर, क्या ऋषभ पंत की लखनऊ को मात दे पाएंगे अजिंक्य रहाणे

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 0 views
ईडन गार्डन्स में कोलकाता की साख दांव पर, क्या ऋषभ पंत की लखनऊ को मात दे पाएंगे अजिंक्य रहाणे

मिलर का ब्लंडर और आखिरी गेंद का रोमांच: दिल्ली हार गई 1 रन से

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 0 views
मिलर का ब्लंडर और आखिरी गेंद का रोमांच: दिल्ली हार गई 1 रन से