एडीए का एक्शन, अयोध्या में गुजरात की कंपनी द्वारा संचालित शबरी रसोई पर गिरी गाज

अयोध्या

रामनगरी अयोध्या में लंबे समय से चल रही शबरी रसोई को अयोध्या विकास प्राधिकरण ने बकाया किराया जमा नहीं करने पर सील कर दिया है। यह शबरी रसोई गुजरात की एक कंपनी संचालित कर रही हैं। इसे अयोध्या विकास प्राधिकरण से लीज पर लिया गया था। बताया जाता है कि शबरी रसोई पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपया किराए के रूप में बकाया था जिसे ना जमा करने पर प्राधिकरण ने विधिक कार्रवाई की।

गुजरात के अहमदाबाद की कवच कंपनी शबरी रसोई को रामनगरी अयोध्या धाम में संचालित कर रही है कंपनी सूर्यकुंड, टेढ़ी बाजार रेलवे स्टेशन, कौशलेश कुंज और गुप्ता घाट पर भी फूड कोर्ट का संचालन कर रही है। इसके पहले भी अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं से मनमानी रकम लेने के मामले में शबरी रसोई को अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से नोटिस भेजी जा चुकी थी। यह कंपनी इस समय रामनगरी में कुल चार फूड कोर्ट चल रही है लेकिन कंपनी द्वारा प्राधिकरण से निर्धारित किराया करीब डेढ़ करोड़ रुपया अदा नहीं किया जा रहा था।

इस संबंध में अयोध्या विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शबरी रसोई के ऊपर लगभग 6 माह से डेढ़ करोड़ रूपया के करीब किराया बकाया है। कई नोटिस दिए जाने के बाद भी जमा नहीं किया जा रहा था तो प्राधिकरण द्वारा टेढ़ी बाजार वेस्ट में स्थित शबरी रसोई को कल सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शबरी रसोई चार जगह संचालित हो रही है जिसमें टेढ़ी बाजार के अलावा सूर्यकुंड गुप्तार घाट और कौशलेश कुंज में स्थित है। सभी जगह का थोड़ा-थोड़ा बकाया है। उन्होंने कहा कि शबरी रसोई को 10 साल के लिए लीज पर दिया गया है और 28 लाख 50000 रुपया तिमाही किराया निर्धारित है।

वही कंपनी के जिम्मेदार व्यक्ति ने बताया कि हम विकास प्राधिकरण के पार्टनर हैं ना कि किराएदार और हमने जो भी मांग थी उसे जमा कर दिया है हमारा चार जगह फूड कोर्ट है जिसमें दो जगह अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है। इसलिए इन दो स्थानों पर दिक्कत है बाकी अयोध्या विकास प्राधिकरण से हमारी कंपनी के बीच कोई दिक्कत नहीं है।

admin

Related Posts

चिकित्सा सेवाओं का विस्तार, बलिया में स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज को मिली स्वीकृति

लखनऊ  हर जिले में मेडिकल कालेज खोलने की योजना पर अमल करते हुए प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में अहम निर्णय लिया। बलिया में स्वशासी राजकीय मेडिकल…

फसलों के नुकसान का आकलन कराने के साथ ही समयबद्ध ढंग से दिलाएं मुआवजा: मुख्यमंत्री

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जनपदों में निरंतर हो रही बारिश पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मौसम विपरीत है, ऐसे में प्रशासनिक अधिकारी निरंतर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ईडन गार्डन, ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे के बीच होगी कप्तानी की जंग

  • By admin
  • April 8, 2026
  • 2 views
ईडन गार्डन, ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे के बीच होगी कप्तानी की जंग

शुभमन गिल की वापसी, क्या हार का सिलसिला रोक पाएगी गुजरात टाइटन्स?

  • By admin
  • April 8, 2026
  • 2 views
शुभमन गिल की वापसी, क्या हार का सिलसिला रोक पाएगी गुजरात टाइटन्स?

टेनिस रैंकिंग, सहजा यमलापल्ली को पीछे छोड़ वैष्णवी ने हासिल किया टॉप स्थान

  • By admin
  • April 8, 2026
  • 1 views
टेनिस रैंकिंग, सहजा यमलापल्ली को पीछे छोड़ वैष्णवी ने हासिल किया टॉप स्थान

वर्ल्ड रिकॉर्ड, पलक और मुकेश की जोड़ी ने भारत को दिलाया स्वर्ण

  • By admin
  • April 8, 2026
  • 1 views
वर्ल्ड रिकॉर्ड, पलक और मुकेश की जोड़ी ने भारत को दिलाया स्वर्ण

मुक्केबाजी चैंपियनशिप, भारत के 8 मुक्केबाज फाइनल में, 4 को मिला कांस्य

  • By admin
  • April 8, 2026
  • 1 views
मुक्केबाजी चैंपियनशिप, भारत के 8 मुक्केबाज फाइनल में, 4 को मिला कांस्य

आईपीएल 2026 में आज दिल्ली और गुजरात की टक्कर, जीत की हैट्रिक पर डीसी की नजर, जीटी को पहली तलाश

  • By admin
  • April 8, 2026
  • 0 views
आईपीएल 2026 में आज दिल्ली और गुजरात की टक्कर, जीत की हैट्रिक पर डीसी की नजर, जीटी को पहली तलाश