नोटों की बारिश में झूमती दिव्यांका त्रिपाठी, बेबी बंप के साथ पति के साथ रोमांटिक पल

मुंबई 
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है. वो शादी के 10 साल बाद मां बनेंगी. इन दिनों वो सातवें आसमान पर हैं. हर कोई उन्हें पैंपर कर रहा है. वो जिंदगी में आने वाली सबसे बड़ी खुशी यानी बच्चे के जन्म के इंतजार में हैं. इन दिनों उनके बेबी शावर फंक्शन के चर्चे हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टा पर नया वीडियो पोस्ट किया है। 

मां बनने वाली हैं दिव्यांका
परिवारवालों संग हुए इस गोदभराई के फंक्शन में दिव्यांका ने ग्रीन कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी थी. रेड चुनरी ओढ़े वो नजर आईं. पति ने दिव्यांका को हरे रंग की चूड़ी पहनाई. बाकी मेहमानों ने एक्ट्रेस को गिफ्ट्स दिए. दिव्यांका पर उनके घरवालों ने पैसों की बारिश की. एक्ट्रेस पर नोट उड़ाए गए. ये नजारा देखकर वो एक्साइटेड दिखीं. उनके पति विवेक दहिया की खुशियां भी सातवें आसान पर दिखी. उन्होंने पत्नी के बेबी बंप पर KISS किया और कान में कुछ कहकर एक्ट्रेस को चिढ़ाया. गोदभराई के फंक्शन में सभी लोग नाचे. दिव्यांका ने बेबी बंप संभालकर डांस किया।    
     
ये वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा- क्या होता है जब आप फैमिली, प्यार और पागलपन को मिक्स करते हो? गोदभाई का फंक्शन हंसी, डांस और कभी न भुलाए जाने वाली यादों से भरा रहा. अभी भी उस दिन के बारे में सोचकर हंस रही हूं. फैंस ने दिव्यांका पर प्यार लुटाया है। 

कपल ने बीती रात भी बेबी शावर का फंक्शन रखा था. यहां दिव्यांका व्हाइट कलर के खूबसूरत गाउन में दिखीं. उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखा. विवेक ने उन्हें साथ में लेकर रोमांटिक डांस किया. उनके इस बेबी शावर फंक्शन में फैमिली के साथ इंडस्ट्री के दोस्त भी नजर आए. सभी ने दिव्यांका और उनके होने वाले बच्चे को दुआएं दीं। 

दिव्यांका और विवेक ने 2016 में शादी की थी. एक्ट्रेस 41 की उम्र में मां बनने वाली हैं. काफी वक्त से वो टीवी शोज में नहीं दिखी हैं. काम से ब्रेक लेकर दिव्यांका मदरहुड पर फोकस कर रही हैं। 
 

admin

Related Posts

टीवी शोज में मचेगा बवाल, अनुपमा ने बेची अनुज की आखिरी निशानी, तुलसी के सामने होगी मिहिर की दूसरी शादी

टेलीविजन की दुनिया काफी बड़ी है, लेकिन सीमित है. दुनिया इधर से ऊधर हो जाएगी, लेकिन इसके दशर्क कहीं नहीं जाएंगे. सास-बहू शो के दर्शकों को आने वाले हर एपिसोड…

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर कोहराम, 17 दिनों में पार किया 1500 करोड़ का आंकड़ा

बहुत कम ऐसी फिल्में होती हैं, जो लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी रहती हैं. 'धुरंधर: द रिवेंज' ने ये कमाल कर दिखाया है. फिल्म तूफानी रफ्तार से कमाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 2 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 4 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 4 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती