उत्तर प्रदेश में शिक्षा का नया सत्र शुरू, मुख्यमंत्री ने शिवपुर के बच्चों को दिया ‘मन लगाकर पढ़ने’ का मंत्र

शिवपुर
शिवपुर के कंपोजिट स्कूल में ‘स्कूल चलो’ अभियान की शुरुआत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को खुद मिड-डे मील परोसा. बड़े प्यार से खाना खिलाया तो बच्चे भी खुश होकर मुस्कुराए और धन्यवाद कहा. सीएम ने बच्चों से रोज स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ने को कहा, जिस पर बच्चों ने सिर हिलाकर हामी भरी. बच्चों ने मासूमियत से हाथ जोड़कर प्रणाम भी किया. इस दौरान उनके साथ मंत्री और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे और उन्होंने भी बच्चों को खाना परोसने में मदद की.

नए सेशन की किताबें भी बच्चों को दी गई
सीएम योगी ने नए सेशन की किताबें भी बच्चों में बांटी. मंच पर क्लास 1 से 8 तक के कई बच्चों को उनके हाथों स्कूल बैग, किताबें, किट, गिफ्ट और चॉकलेट दी गई. विकास, अंशिका, श्रेया, कजरी, दीपशिखा, रोली, रूचि और साक्षी जैसे बच्चों को ये चीजें मिलते ही चेहरे खिल उठे. बच्चों की मासूम मुस्कान ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया.

निपुण स्कूलों को प्रमाण-पत्र दिये गये
सीएम के हाथों जिले के पांच निपुण स्कूलों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. नयापुर सेवापुरी के प्रधानाचार्य कपिल देव, शगुनहा बड़ागांव की सुष्मिता भारती, फरीदपुर चिरईगांव के शशिकांत सिंह, भतसार अराजीलाइन की नीतू यादव और महमूरगंज की प्रीति त्रिवेदी को ये सम्मान मिला. सभी शिक्षकों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका हौसला और बढ़ा.

कार्यक्रम की शुरुआत में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि आर्य महिला इंटर कॉलेज लहुराबीर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की मनभावन प्रस्तुति दी.

admin

Related Posts

सीएम योगी का संदेश: गुंडा-माफिया पर सख्ती, प्रदेश में अब नहीं होंगे कर्फ्यू के दिन

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा है कि वे उत्तर प्रदेश की धरती पर गुंडों…

इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: यूपी के 711 जजों का तबादला

 प्रयागराज इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने रविवार को 711 न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र क्षेत्र में बदलाव किया है। बड़ी संख्या में अधिकारियों के जिलों में भी परिवर्तन हुआ है। कुछ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 1 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?