ऑपरेशन ओवरसीज पोर्ट कॉल्स,भारतीय युद्धपोतों ने घेरा समंदर, समुद्री सुरक्षा और कूटनीति का नया अध्याय

नई दिल्ली
भारतीय नौसेना ने दिसंबर 2025 से मार्च 2026 की अवधि के दौरान हिंद-प्रशांत क्षेत्र के महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर अपनी रणनीतिक मौजूदगी को मजबूती से पेश किया है. इस दौरान भारतीय युद्धपोतों ने खाड़ी देशों, लाल सागर, दक्षिण-पूर्व एशिया और मध्य हिंद महासागर के विभिन्न देशों में 'ओवरसीज पोर्ट कॉल्स' यानी विदेशी बंदरगाहों का दौरा किया है.

ये ऑपरेशन नौसैनिक कूटनीति की कोशिशों को बेहतर करने और समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए गए थे. नौसेना के विभिन्न जहाजों ने फ्रांस से लेकर ऑस्ट्रेलिया और तंजानिया तक अपनी पहुंच बनाई. खुले स्रोतों और सार्वजनिक रिपोर्टिंग के आधार पर तैयार ये ब्योरा भारत की हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपस्थिति बनाए रखने की महत्वाकांक्षा को दिखाता है.

गल्फ-रेड सी क्षेत्र
रिपोर्ट में बताया गया है कि दिसंबर 2025 और मार्च 2026 के बीच भारतीय जहाजों ने खाड़ी और लाल सागर क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण दौरे किए. आईएनएस सुदर्शन ने मार्च 2026 में फ्रांस और फरवरी 2026 में ओमान का दौरा किया.

वहीं, आईएनएस त्रिकंड मार्च 2026 में तंजानिया और मोजाम्बिक के बंदरगाहों पर पहुंचा. तलवार क्लास के जहाजों ने दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 के दौरान जिबूती और ओमान में उपस्थिति दर्ज कराई.

इसके अलावा आईसीजीएस सार्थक ने दिसंबर 2025 में कुवैत, सऊदी अरब और ईरान के बंदरगाहों पर पोर्ट कॉल किए जो इस क्षेत्र में भारत के बढ़ते सुरक्षा हितों को रेखांकित करता है.

दक्षिण-पूर्व एशिया में भारतीय नौसेना
वहीं, दक्षिण-पूर्व एशिया के समुद्री रास्तों पर भी भारतीय नौसेना की सक्रियता काफी ज्यादा रही. दिसंबर 2025 में आईसीजीएस विग्रह ने मलेशिया और इंडोनेशिया का दौरा किया. जनवरी 2026 में आईएनएस शार्दुल और आईएनएस तीर सिंगापुर पहुंचे, जबकि आईएनएस सुजाता और आईसीजीएस सारथी ने इंडोनेशिया और थाईलैंड के बंदरगाहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. ये पोर्ट कॉल्स न केवल द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करते हैं, बल्कि महत्वपूर्ण 'सी-लेन' (Sea Lanes) की सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को भी दिखाते हैं.

हिंद महासागर से ऑस्ट्रेलिया तक पहुंच
उधर, भारत ने मध्य हिंद महासागर के द्वीपीय देशों में भी भारतीय नौसेना ने अपनी कूटनीति जारी रखी. आईएनएस शारदा और आईएनएस सागरध्वनि ने दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में मालदीव का दौरा किया.

इसी दौरान आईएनएस सुनयना और संकल्प मॉरीशस पहुंचे. आईएनएस त्रिकंड और संकल्प ने मार्च 2026 तक सेशेल्स में अपनी उपस्थिति बनाए रखी. सबसे महत्वपूर्ण तैनाती मार्च 2026 में आईएनएस नीलगिरी की रही, जिसने ऑस्ट्रेलिया के बंदरगाह पर पोर्ट कॉल किया. ये व्यापक विस्तार भारत की वैश्विक समुद्री भूमिका और सुरक्षा नेटवर्क को और ज्यादा प्रभावी बनाते हैं.

 

admin

Related Posts

सोशल मीडिया से क्राइम नेटवर्क तक: शहजाद भट्टी और भारत में फैले कथित आतंकी मॉड्यूल की जांच तेज

नई दिल्ली  शहजाद भट्टी हाल के महीनों में ये नाम भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की जांच में बार-बार सामने आया है। इसका कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से…

हिमाचल सड़क हादसा: साच पास मार्ग पर गहरी खाई में गिरा वाहन, आठ लोगों की जान गई

हिमाचल चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र चुराह में साच पास मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चालक और अन्य सात पर्यटकों की जान चली गई. हादसा साच पास से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 3 views
सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल