मुरैना जिले में नाला बोतलों से भरा, देखकर सबकी उड़ गई होश

मुरैना.

मुरैना जिले के कैलारस थाने इलाके में आने वाले सेमई गांव के नाले में बड़ी संख्या में शराब की बोतलें देख गांव में खलबली मच गई। सूचना के बाद पुलिस ने नाले से सैकड़ों बोतलों को जब्त किया। पुलिस शराब की बोतलों की गणना कर रही है, अनुमान है कि 15 पेटी से ज्यादा शराब है।

रविवार की सुबह खेतों की ओर जा रहे कुछ ग्रामीणों ने सेमई के नाले में देसी शराब की बोतले पानी में ऊपर देखीं। शराब की बोतल इतनी संख्या में थीं कि नाले का पूरा पानी बोतलों से पट गया था। सूचना के बाद कैलारस थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह कुशवाह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस टीम ने पानी में उतराते हुए शराब की बातलों को जब्त किया।

शराब की बोतलों पर आबकारी विभाग दर्ज
ग्रामीणों में चर्चा थी कि यह नकली या जहरीली शराब हो सकती है, जिसे रात के अंधेरे में नाले में फेंका गया हो। कैलारस टीआई ने नकली या जहरीली शराब की संभावनाओं से इंकार करते हुए कहा, कि शराब की बोतलों पर आबकारी विभाग दर्ज है और शराब निर्माण 2025 मध्य में हुआ है। पुलिस का अनुमान है कि मार्च महीने में शराब ठेकेदार दुकानों पर बचे हुए स्टॉक को भी नाले में फेंक गए हों।

यह भी आशंका है कल रात पूरे जिले में पुलिस का कांबिंग गश्त चली थी, तब शराब तस्कर पकड़े जाने के डर से शराब की पेटियों को नाले में फेंक गए होंगे। कैलारस टीआई कुशवाह के अनुसार बोतलों की गणना के बाद ही मात्रा का सटीक पता चलेगा। इसके अलावा जांच-पड़ताल कर रहे हैं कि शराब नाले में किसने इन्हें फेंका।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ऐलान: पशुपालन योजनाओं से मजबूत होगी किसानों की आर्थिक स्थिति

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में किसानों को पशुपालन के लिए प्रेरित कर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दे…

सिकल सेल उन्मूलन में शामिल हर नागरिक: राज्यपाल पटेल ने सबका साथ–सबका विकास का महत्व बताया

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन प्रयासों को जन-आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने  आहवान करते हुए कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” के मूल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 1 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 1 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?