पलाश मुच्छल की नई पारी, शिरडी में किया फिल्म ‘तेरा साईं’ का ऐलान, मुख्य भूमिका में दिखेंगे दिग्गज एक्टर संजय मिश्रा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की निजी जिंदगी पिछले काफी समय से चर्चा में थी, लेकिन अब पलाश ने अपने काम के जरिए एक नई शुरुआत की है. पलाश ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेरा साईं' की घोषणा की है. यह खबर ऐसे समय में आई है जब पलाश अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव से जूझ रहे हैं.

शिरडी में फिल्म का ऐलान
पलाश मुच्छल ने अपनी आने वाली फिल्म 'तेरा साईं' की घोषणा किसी साधारण तरीके से नहीं, बल्कि शिरडी के पवित्र साईं मंदिर में माथा टेक कर की. पलाश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे मंदिर परिसर में आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं.

इस खास मौके पर उनके साथ फेमस एक्टर संजय मिश्रा भी मौजूद थे. पलाश ने अपनी पोस्ट में लिखा कि फिल्म की यात्रा की शुरुआत बाबा के आशीर्वाद के साथ हुई है. यह फिल्म महज एक सिनेमाई प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि आस्था और समर्पण की एक गहरी कहानी है.

संजय मिश्रा बने साईं
इस फिल्म की सबसे खास बात इसकी स्टार कास्ट है. 'तेरा साईं' में बॉलीवुड के दिग्गज और वर्सेटाइल एक्टर संजय मिश्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. वे पर्दे पर संत साईं बाबा के किरदार को जीवंत करेंगे. फिल्म की घोषणा के दौरान शिरडी के श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के डिप्टी सीईओ भीमराज दराडे भी पलाश और संजय के साथ मौजूद थे. पलाश ने फिल्म का एक ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर भी शेयर किया है. यह फिल्म साल 2026 के अंत तक बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है।

विवादों के साए में टूटा रिश्ता
बता दें कि पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना के बीच साल 2025 में शादी होने वाली थी, लेकिन ऐन वक्त पर यह रिश्ता टूट गया. सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें तेजी से फैली थीं कि पलाश ने एक कोरियोग्राफर के साथ मिलकर स्मृति को धोखा दिया है. कथित तौर पर कुछ चैट्स भी इंटरनेट पर वायरल हुए थे, जिसके बाद से दोनों के रास्ते अलग हो गए. हालांकि, इन अफवाहों के बीच कोरियोग्राफर मैरी डी'कोस्टा और नंदिका द्विवेदी ने सामने आकर सफाई दी थी और पलाश के साथ किसी भी तरह के अफेयर से साफ इनकार किया था.

admin

Related Posts

टीवी इंडस्ट्री में खुशखबरी! दिव्यांका त्रिपाठी के घर आए जुड़वां बच्चे, फैंस दे रहे बधाई

मुंबई  छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर खुशियों की किलकारी गूंज चुकी है. टेलीविजन के प्यारे कपल के घर जुड़वा बेटों के आने से…

कान्स 2026 के क्लोजिंग सेरेमनी में छाईं ऐश्वर्या राय, फैंस के दिलों पर किया राज

ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स की जान हैं… भारत की आन-बान-शान हैं. इस गॉर्जियस डीवा के लिए ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा. ऐश्वर्या का कान्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे