राज्यपाल रमेन डेका ने बेहराखार में पीएम जनमन अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया अवलोकन

रायपुर

राज्यपाल  रमेन डेका ने बेहराखार में पीएम जनमन अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया अवलोकन

राज्यपाल  रमेन डेका ने आज  जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बेहराखार में पीएम जनमन योजना अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने यूनिट में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मोबाइल मेडिकल यूनिट में ऑक्सीजन सिलेंडर, सीवीसी मशीन, आवश्यक दवाइयों सहित विभिन्न उपचार उपकरण उपलब्ध हैं। साथ ही इसमें डॉक्टर, नर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ की टीम भी तैनात रहती है, जो दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती है। 

अवलोकन के उपरांत राज्यपाल ने संतोष व्यक्त किया। साथ ही अधिकारियों से कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातीय क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमण कर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार सुनिश्चित किया जाए, ताकि इन समुदायों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर पद्म  जागेश्वर यादव, कलेक्टर  रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

राज्य के 150 से अधिक कृषि अधिकारियों और वैज्ञानिकों को दिया गया प्रशिक्षण

रायपुर कृषि उत्पादन आयुक्त  शहला निगार ने कृषि अधिकारियों और वैज्ञानिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ की। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि “हरित खाद, नीली-हरी शैवाल एवं…

शहर को मिली नई सौगात: लखनलाल देवांगन ने खोला रजत जयंती उद्यान जनता के लिए

रायपुर प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने रजत जयंती उद्यान को जनसेवा के लिए समर्पित किया। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट