डेयरडेविल सीजन 2 के तीन एपिसोड्स आउट, किंगपिन की एंटी-विजलैंटी टास्क फोर्स को मैट ने दिया चकमा

जियो हॉटस्टार पर इन दिनों एक बेहतरीन सीरीज स्ट्रीम हो रही है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का विजलैंटी यानी डेयरडेविल एक नए अंदाज के साथ वापस जन्मा है. 'डेयरडेविल बॉर्न अगेन' के पहले सीजन को तो काफी प्यार मिला था. मगर इसका दूसरा सीजन ओटीटी पर तबाही मचा रहा है.

दमदार मोड़ ले रही डेयरडेविल की कहानी
'डेयरडेविल बॉर्न अगेन' का दूसरा सीजन 24 मार्च को स्ट्रीम होना शुरू हुआ था. पहले एपिसोड में हमने देखा कि डेयरडेविल यानी मैट मर्डॉक विल्सन फिस्क के काले कारनामों का पर्दाफाश करने में लगा है. वो उसकी शिप तबाह करता है, जिसमें असला-बारूद थे. विल्सन फिस्क यानी किंगपिन विजलैंटी की इस हरकत से परेशान होता है और पूरी न्यू यॉर्क सिटी में एंटी-विजलैंटी टास्क फोर्स को काम पर लगा देता है. वो डेयरडेविल को ढूंढने उसके करीबी दोस्त जासूस चेरी के घर पहुंच जाता है, जहां डेयरडेविल का भेद खुलने ही वाला होता है. लेकिन तभी उसे बचा लिया जाता है.

अब दूसरे एपिसोड में कहानी यही से आगे बढ़ती है. किंगपिन को डेयरडेविल जिंदा चाहिए. वो जानता है कि मैट मर्डॉक ही विजलैंटी है, मगर वो उसे पूरे शहर के सामने हीरो बना देता है. मगर मैट एक चालाक वकील भी है, ऐसे में वो किंगपिन की चालाकी जानता है और उससे छिपकर रहता है. कहानी में आगे डेयरडेविल का सामना किंगपिन की टास्क फोर्स से होता है. उसे उनका एक ऑफिसर मिल जाता है, जो डेयरडेविल की मदद करने लगता है.

अब किंगपिन क्या करेगा?
किंगपिन के खिलाफ उसका एक ऑफिसर डेयरडेविल से मिल जाता है, जिससे कहानी एक दमदार मोड़ ले लेती है. डेयरडेविल ने तीन एपिसोड्स में किंगपिन की मुसीबतों को दोगुना बढ़ा दिया है. अब अगले एपिसोड में ये देखना दिलचस्प तो रहेगा कि अपने नुकसान की भरपाई किंगपिन किस तरह करने वाला है.

डेयरडेविल बॉर्न अगेन के अभी तक तीन एपिसोड आ चुके हैं, और इसने फिलहाल माहौल बनाकर रखा है. सीरीज में कहीं भी ऐसा महसूस नहीं होता है कि आप कोई थकाने वाली कहानी देख रहे हैं. डेयरडेविल और किंगपिन के किरदार अपने आप में ही इतने मजबूत हैं कि जब दोनों की ऐसी लड़ाई देखी जा रही है, तो वो अपने आप मजेदार बन रही है. फैंस को बस उस दिन का इंतजार है जब किंगपिन और डेयरडेविल का आमना-सामना होगा.

admin

Related Posts

एटरनिया पर स्केलेटोर का कब्जा, भारत में हिंदी समेत चार भाषाओं में रिलीज होगी ‘Masters of the Universe’

 आने वाला गर्मियों का सीजन और भी जबरदस्त होने वाला है, क्योंकि 'मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स' 5 जून, 2026 को भारत में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।…

किटू गिडवानी का टीवी इंडस्ट्री पर तीखा प्रहार,’अब सब धंधा बन गया है, सास-बहू के ड्रामे से मुझे नफरत है’

टीवी की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक किटू गिडवानी ने उस समय को याद किया जब टीवी को सिर्फ देखा ही नहीं जाता था, बल्कि उसे महसूस भी किया जाता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट