पुलिस की सख्ती से तस्करों की खुली पोल: 9 किलो गांजा के साथ तीन अंतर्राज्यीय आरोपी दबोचे गए

राजनांदगांव

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।। पुलिस ने अंतर्राज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी करने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 9.114 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। पुलिस टीम को तीन अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि मुंदड़ा कुंज जी.ई. रोड के पास तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में गांजा बिक्री के उद्देश्य से बस का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम शिव कुमार राय 31 वर्ष, सालिक राम 24 वर्ष और शपुष्पा बर्मन 28 वर्ष बताए, जो मध्यप्रदेश के पन्ना और जबलपुर क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस को देखते ही हड़बड़ा गए

पुलिस द्वारा विधिवत तलाशी लेने पर आरोपितों के पास रखे बैगों से कुल 9.114 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके पर ही गांजा को जब्त कर लिया गया। आरोपितों के खिलाफ थाना बसंतपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद तीनों आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

admin

Related Posts

राज्य के 150 से अधिक कृषि अधिकारियों और वैज्ञानिकों को दिया गया प्रशिक्षण

रायपुर कृषि उत्पादन आयुक्त  शहला निगार ने कृषि अधिकारियों और वैज्ञानिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ की। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि “हरित खाद, नीली-हरी शैवाल एवं…

शहर को मिली नई सौगात: लखनलाल देवांगन ने खोला रजत जयंती उद्यान जनता के लिए

रायपुर प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने रजत जयंती उद्यान को जनसेवा के लिए समर्पित किया। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट