पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

नई दिल्ली
 फुटबॉल डर्बी से पहले एक रैली के दौरान राजधानी पेरू के एलेजांद्रो विलानेवा स्टेडियम में हुई एक घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 47 अन्य घायल हो गए। पेरू के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री जुआन कार्लोस वेलास्को ने मीडिया को बताया, "स्टेडियम में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है जिसमें 47 लोग घायल हुए हैं। दुख की बात है कि एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।" वेलास्को ने घटना के कारण को अभी साफ नहीं किया है।

हाई अलर्ट पर अस्‍पताल
इस घटना के बाद पूरे शहर में आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू हो गई और घायलों के इलाज के लिए अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया। यह घटना लीमा के ला विक्टोरिया जिले के मतुते इलाके में स्थित एस्टाडियो अलेजांद्रो विलानेवा स्टेडियम में हुई, जिसे मतुते के नाम से जाना जाता है।

लियांजा लीमा का घरेलू मैदान
यह स्टेडियम अलियांजा लीमा का घरेलू मैदान है। शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया था कि स्टेडियम की दीवार का एक हिस्सा गिर गया होगा, लेकिन क्लब ने इन दावों का खंडन करते हुए कहा कि स्टेडियम का कोई भी हिस्सा नहीं गिरा है। अधिकारियों ने अभी तक घटना के कारणों का स्पष्टीकरण नहीं दिया है। इस मामले की जांच जारी है।
यह वीडियो भी देखें

क्‍या होता फुटबॉल डर्बी
इस त्रासदी के सटीक कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना ने डर्बी से पहले होने वाले इवेंट को धूमिल कर दिया। फुटबॉल में डर्बी (Derby) एक ही शहर या इलाके के दो प्रमुख प्रतिद्वंद्वी क्लबों (जैसे भारत में मोहन बागान और ईस्ट बंगाल) के बीच होने वाला मैच है।

admin

Related Posts

दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

नई दिल्ली समीर रिजवी की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया है। दिल्ली की ये लगातार दूसरी जीत है और…

हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

  हैदराबाद  लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यहां होने वाले मैच में अगर जीत दर्ज करनी है तो उसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा