ओटीटी फैंस के लिए खुशखबरी! रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद शुरू हुई ‘पंचायत 5’ की तैयारी, चुनावी हार के बाद बदलेगा फुलेरा का मिजाज

पंचायत सीजन 5 की शूटिंग शुरू हो चुकी है. प्राइम वीडियो ने सीरीज के 6 साल पूरे होने पर अगले सीजन का ऐलान किया है. फुलेरा की कहानी नए ट्विस्ट के साथ लौटने वाली है

 ओटीटी की दुनिया में अगर किसी सीरीज ने दिल जीतने का काम किया है, तो वो है पंचायत. गांव की सादगी, हल्का-फुल्का ह्यूमर और दिल छू लेने वाली कहानी ने इसे हर घर का फेवरेट बना दिया. अब इस सीरीज के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर ‘पंचायत सीजन 5’ की शूटिंग शुरू होने का ऐलान कर दिया है. खास बात ये है कि ये ऐलान उस दिन किया गया, जब सीरीज के पहले सीजन को रिलीज हुए पूरे 6 साल हो गए. इस मौके पर मेकर्स ने कुछ झलकियां भी शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है.

सीजन 4 को मिला भरपूर प्यार
हालांकि, अभी तक सीजन 5 की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं. गौरतलब है कि साल 2020 में शुरू हुई ‘पंचायत’ हर सीजन के साथ और भी ज्यादा पॉपुलर होती गई. खासकर सीजन 4 ने तो रिकॉर्ड तोड़ व्यूअरशिप हासिल की थी और भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी ट्रेंड किया था. यही वजह है कि अब सीजन 5 से भी लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं.

चुनावी हार के बाद से आगे बढ़ेगी कहानी
पिछले सीजन का क्लाइमैक्स काफी इमोशनल और ट्विस्ट से भरा था, जहां सचिव जी अपने करियर को लेकर बड़े फैसले के मोड़ पर थे, वहीं मंजू देवी और प्रधान जी चुनावी हार के बाद हालात संभालने में लगे थे. अब नया सीजन इसी कहानी को आगे बढ़ाएगा, जिसमें फुलेरा की दुनिया एक बार फिर हंसी, ड्रामा और इमोशन्स से भरपूर नजर आएगी.

admin

Related Posts

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के लिए ठुकराई 700 करोड़ की ओटीटी डील, मेकर्स को है 1000 करोड़ का इंतजार

रणबीर कपूर की रामायण की हर ओर चर्चा है। इस फिल्म को इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले…

22 साल और 8 सीजन के बाद फिर सजेगा कॉफी विद करण का काउच, बदल जाएगी गेस्ट लिस्ट और शो का फॉरमेट

करण जौहर की फिल्मों को जितना पसंद किया जाता है, उतना ही पसंद उनके टॉक शो कॉफी विद करण को किया जाता है। कॉफी विद करण ने लंबे वक्त तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह