अनोखा मामला: तीन दिन से पार्क में चर रहा घोड़ा हिरासत में, नगर पालिका सख्त

 सीहोर

 शहर में नगर पालिका की एक अनोखी कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। रविन्द्र सांस्कृतिक भवन परिसर में विकसित हरियाली को नुकसान पहुंचा रहे एक घोड़े को आखिरकार नगर पालिका अमले ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि घोड़ा लगातार तीन दिनों से पार्क में घास चर रहा था, जिसके बाद लोगों की शिकायतों और सोशल मीडिया पर उठे सवालों के चलते कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार नगर पालिका द्वारा लाखों रुपये खर्च कर तैयार की गई हरियाली इन दिनों भीषण गर्मी और पेयजल संकट के बीच बचाना चुनौती बनी हुई है। इसी बीच एक घोड़ा लगातार पार्क में घुसकर घास चर रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घोड़े का मालिक उसे खुले में छोड़ देता था, जिससे पार्क को नुकसान हो रहा था।

शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई

मामले की शिकायत नगर पालिका तक पहुंची, वहीं सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर नाराजगी जताई गई। बढ़ते दबाव के बाद नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और घोड़े को पकड़कर नगर पालिका परिसर ले आई, जहां गेट पर ही घोड़े को बांध दिया।

सोशल मीडिया पर तंज

इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने तंज कसे। एक यूजर ने लिखा कि पार्क आम लोगों के सुकून के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन कुछ लोग इन्हें अपनी निजी जागीर समझ लेते हैं। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि घोड़े के मालिक पर सख्त कार्रवाई होती है या मामला फिर ठंडे बस्ते में चला जाता है।

admin

Related Posts

फिल्मी अंदाज में कार्रवाई: एंबुलेंस में छिपकर पहुंची पुलिस, बालाघाट में रेत माफिया पर बड़ा एक्शन

बालाघाट प्रदेश में अनुबंध समाप्त होने के बाद भी रेत घाटों पर अवैध खनन जारी है। बालाघाट में वैनगंगा नदी के भमोड़ी घाट पर मंगलवार को दो एंबुलेंस से पहुंची…

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समीक्षा बैठक ली

भोपाल  नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समीक्षा बैठक हुई। मंत्री  विजयवर्गीय ने प्रदेश के चहुँमुखी विकास और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात