रामायण के ‘लक्ष्मण’ से मिलने के लिए फैन बना ‘झूठा भाई’, सुनील लहरी ने सुनाया मजेदार किस्सा

80 के दशक में रामानंद सागर की रामायण को हर घर में देखा जाता था. जिस तरह वो सीरियल लोगों के दिलों में बसा, उसे आज भी वहां से निकाल पाना मुश्किल है. रामायण के एक-एक किरदार को आज भी उतना प्यार मिलता है, जितना पहले मिला करता था. सीरियल में लक्ष्मण की भूमिका निभा चुके सुनील लहरी आज भी अपने रोल के लिए याद रखे जाते हैं.

सुनील लहरी की फैन फॉलोइंग आज भी काफी ज्यादा है. एक्टर से मिलने के लिए लोग कई पैंतरे ढूंढते रहते हैं. हाल ही में सुनील लहरी बताते हैं कि एक फैन उनकी बिल्डिंग में खुद को उनका रिश्तेदार बताकर घुस गया था, ताकि वो उनसे मिल पाए. इस घटना ने उन्हें रामायण के दिनों की याद दिलाई.

सुनील लहरी के लिए लोगों की दीवानगी
अपने इंस्टाग्राम पर सुनील लहरी ने वीडियो शेयर करते हुए बताया, 'हाल ही में मुझे मिलने कोई मेरी बिल्डिंग में आया, मेरा झूठा रिश्तेदार बनकर. हमारे यहां की सिक्योरिटी ने जब चेक किया, तो पता लगा कि वो झूठ बोल रहा है. उसे फिर भगा दिया गया. इस बात ने मुझे रामायण का किस्सा याद दिला दिए. एक बार, कड़ी धूप में शूटिंग करने के बाद हमें 2-3 दिन का ब्रेक मिला. शरीर पूरा काला पड़ गया था, मैंने दाढ़ी नहीं बनाई थी और बालों में तेल लगाया हुआ था.'

'मैं स्टूडियो के मेन गेट के पास टहल रहा था और तभी एक साहब मुझे मिलने आते हैं और कहते हैं कि हैलो, मैं सुनील लहरी से मिलना चाहता हूं. मैंने उनसे पूछा कि आप कौन हैं, तो वो मुझसे बोले कि मैं उनका भाई हूं, भोपाल से आया हूं. कमाल है, मुझसे मिलने आए हैं लेकिन मुझे पहचान भी नहीं पाए और मेरा झूठा भाई बनकर आया है. कहते हैं ना, कि जब समय सही होता है तो अनजान भी रिश्तेदार बन जाते हैं. वाह री दुनिया, कमाल है.'

फैंस सुनील लहरी के इस किस्से को सुनकर काफी खुश नजर आए हैं. उन्हें एक्टर का किस्सा मजेदार लगा. वो उन्हें आज भी लक्ष्मण कहकर पुकार रहे हैं. सुनील लहरी अक्सर अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को रामायण के किस्से सुनाते रहते हैं. ये भी उन्हीं किस्सों में से एक था, जिसे काफी सराहा जा रहा है.

admin

Related Posts

मनीषा रानी नए शो में करेंगी एंट्री, शिल्पा शेट्टी के कुकिंग शो में दिखेगा फैमिली ट्विस्ट

बिहार की मनीषा रानी दिन-ब-दिन सक्सेस की सीढ़ियां चढ़ती जा रही हैं. आलीशान आशियाना बनाने के बाद मनीषा, शिल्पा शेट्टी के नए शो में दिखेंगी. कुकिंग शो में उनके साथ…

मलाइका अरोड़ा ने बिकिनी में दिखाया हॉट अंदाज, लग्जरी विला में मेडिटेशन के बीच शेयर की सिजलिंग तस्वीरें

मुंबई बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर घूमने निकल जाती हैं. उन्होंने इंस्टा पर मालदीव वेकेशन की फोटोज पोस्ट की हैं। इसे उन्होंने वैलनेस वेकेशन का नाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 1 views
रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 3 views
RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत